Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली नंदानगर में बादल फटा, मलबे की चपेट में आकर 10 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • उत्तराखंड
  • चमोली

चमोली नंदानगर में बादल फटा, मलबे की चपेट में आकर 10 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

RNS INDIA NEWS 18/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-18 at 19.27.17

चमोली। जिले की नंदानगर पंचायत में बुधवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। रात करीब डेढ़ बजे पांच स्थानों पर गिरे मलबे की चपेट में आकर 10 लोग लापता हो गए, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। धुरमा गांव से दो और फाली गांव से आठ लोगों की तलाश की जा रही है।

कुंतरी, पाली, सैंती, धुरमा और भैंसवाड़ा गांव में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। 40 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 150 से ज्यादा आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पुलिस और डीडीआरएफ की टीमों ने दो महिलाओं और एक बच्चे को मलबे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में भर्ती कराया है।

ग्राम कुंतरी लगा सरपाणी में भी दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जहां दो भवन ध्वस्त हो गए। यहां से 100 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया। धुरमा गांव में मोक्ष नदी के उफान पर आने से दो लोग बह गए और लगभग 10 मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

बचाव कार्यों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी की आठवीं वाहिनी (गौचर), डीडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें जुटी हैं। हालांकि, जगह-जगह सड़कें बंद होने और भूस्खलन से टीमों को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। कई टीमें अब पैदल रास्तों से प्रभावित इलाकों की ओर बढ़ रही हैं।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चल रहा है। मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

इस बीच, प्रदेश भर में मौसम ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। देहरादून और हरिद्वार के बाद अब अन्य जिलों में भी बारिश कहर ढा रही है। मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

लापता लोगों की सूची
कुंतरी फाली गांव से:
कुंवर सिंह पुत्र बलवंत सिंह (42), कांता देवी पत्नी कुंवर सिंह (38), विशाल पुत्र कुंवर सिंह, नरेन्द्र सिंह पुत्र कुताल सिंह (40), जगदम्बा प्रसाद पुत्र ख्याली राम (70), विकास, भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद (65), देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह (65)।

धुरमा गांव से:
गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह (75), ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह (38)।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 सितम्बर
Next: अल्मोड़ा: मरीज की मौत पर परिजनों ने की जांच और कार्रवाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.