Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लिया जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का जायजा
  • हरिद्वार

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लिया जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का जायजा

RNS INDIA NEWS 21/05/2023
21 (1)

जी20 में आने वाले मेहमानों का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत:  अग्रवाल

ऋषिकेश। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाले विदेशी मेहमानों का भव्य स्वागत होगा। मेहमानों को आकर्षित करने के लिए सड़कों के किनारे मंदिरों और पौराणिक प्रथाओं की वाल पेंटिंग करवाई गई है। रविवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर एयरपोर्ट पर जी-20 के लिए हुई तैयारियों के कामों का जायजा लिया। कहा कि यह उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात है कि जी-20 के तीन कार्यक्रम यहां आयोजित होने जा रहे हैं। एक कार्यक्रम रामनगर में संपन्न हो गया है और एक कार्यक्रम नरेंद्रनगर में होना है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर नरेंद्रनगर तक सड़कों को चमकाया जा रहा है। वाल पेंटिंग की जा रही है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया गया है। विभिन्न प्रजातियों के पेड़ एयरपोर्ट से लेकर नरेंद्रनगर, ऋषिकेश तक लगाए गए हैं। विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगी और विदेशी मेहमानों पर फूलों की वर्षा करेंगी। एनसीसी कैडेट्स भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए रहेंगे। इनकी रिहर्सल भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कराई गई है। जी-20 के कार्यक्रम 24 से 28 मई के बीच होने हैं। मौके पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, तहसीलदार मोहम्मद शादाब आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतरी रोडवेज बस, चालक समेत सात घायल
Next: बेस चिकित्सालय की आपातकालीन रात्रि सेवा स्वयं बीमार: बिट्टू कर्नाटक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.