Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बेस चिकित्सालय की आपातकालीन रात्रि सेवा स्वयं बीमार: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

बेस चिकित्सालय की आपातकालीन रात्रि सेवा स्वयं बीमार: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 21/05/2023
alm 02 (1)

अल्मोड़ा। विगत रात्रि बेस चिकित्सालय के इमरजेंसी में इलाज कराने आए व्यक्ति द्वारा दूरभाष पर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक को सूचना दी गई कि बेस चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड की स्वास्थ सुविधाएं दुरुस्त नहीं है। इस पर रात्रि दस बजे बिट्टू कर्नाटक बेस चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। बेस चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड की स्थिति पर पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने गहरा रोष व्यक्त किया। श्री कर्नाटक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का हिस्सा होने के बावजूद भी ऐसा प्रतीत होता है कि बेस चिकित्सालय की इमरजेंसी वार्ड की स्वास्थ्य सेवाएं स्वयं बीमार पड़ी है।मरीजों को देखने के लिए कोई भी वरिष्ठ चिकित्सक इमरजेंसी वार्ड में मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि जूनियर डॉक्टर एवं ट्रेनीज के द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मरीजों के बिस्तर के बगल में पर्दे तक नहीं लगाए गए हैं। महिलाएं, बालिकाएं यदि उपचार के लिए यहां आती हैं तो ऐसे में प्राइवेसी के लिए पर्दे तक की समुचित व्यवस्था इमरजेंसी वार्ड में नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वहां पर उपस्थित जूनियर डॉक्टरों का व्यवहार भी जनता के प्रति बिल्कुल ठीक नहीं है। श्री कर्नाटक ने कहा कि चिकित्सक भगवान का रूप होते हैं ऐसे में जनता के प्रति उन्हें सदैव विनम्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेस चिकित्सालय में अधिकतर मध्यमवर्ग एवं गरीब वर्ग के लोग उपचार हेतु आते हैं यदि ऐसे में चिकित्सकों के द्वारा उनके साथ कठोर एवं उद्दंड भाषा में बात की जाएगी तो मरीज बेचारा कहां जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में वे अल्मोड़ा सीएमओ से बात करेंगे और यदि आवश्यकता पड़ी तो इसकी शिकायत डीजी हेल्थ एवं स्वास्थ्य सचिव से भी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यदि बेस चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड की दशा अविलंब नहीं सुधरी,चिकित्सकों के व्यवहार में बदलाव नहीं आया एवं आने वाले समय में यदि किसी भी प्रकार से मरीजों को यहां पर असुविधा का सामना करना पड़ा तो वे जनहित में बेस चिकित्सालय प्रशासन एवं जनता के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ आंदोलनात्मक कार्यवाही करने को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी बेस चिकित्सालय प्रशासन की होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लिया जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का जायजा
Next: चेक बाउंस में एम्स कर्मी को सजा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.