Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतरी रोडवेज बस, चालक समेत सात घायल
  • हरिद्वार

अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतरी रोडवेज बस, चालक समेत सात घायल

RNS INDIA NEWS 21/05/2023
01- (4)

रुड़की। हरिद्वार की ओर से आ रही यूपी रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गड्ढे में उतर गई। हादसे के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत बचाओ अभियान शुरू कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक और घायल सात सवारियों को उपचार के लिए निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार चालक की हालत गंभीर है। जबकि घायल यात्रियों को हल्की फुल्की चोट लगी है। घटना की सूचना मुजफ्फरनगर डिपो को भेज दी गई है। दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास मुजफ्फरनगर डिपो के चालक बिजेंद्र सिंह निवासी दूधली थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर करीब बीस सवारियों को लेकर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की ओर लौट रहे थे। इस बीच शनिदेव मंदिर के पास बस में कुछ तकनीकी खराबी आई। जिससे चालक स्टेरिंग से नियंत्रण खो बैठा और बस हाईवे किनारे गड्ढे में उतर गई और पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसा होते हुए यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत उन्होंने बचाव अभियान शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल व निजी अस्पतालों में भेजा। सिविल लाइंस कोतवाली के उपनिरीक्षक बारू सिंह चौहान ने बताया कि चालक की हालत गंभीर है। जिसका उपचार चल रहा है। हादसे में छह से सात यात्री हल्के फूल्के घायल हुए हैं। जिनका उपचार कराया कराया गया। बस फिलहाल घटनास्थल पर है। जिसको क्रेन की मदद से निकाला जाएगा। घटना की सूचना संबंधित डिपो को पहुंचा दी है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कारोबारी के घर से आठ लाख के जेवरात चोरी
Next: मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लिया जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का जायजा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.