Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री अग्रवाल ने किया गुमानीवाला में सीसी मार्ग का लोकार्पण
  • देहरादून

मंत्री अग्रवाल ने किया गुमानीवाला में सीसी मार्ग का लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 11/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरुवार को गुमानीवाला में एमडीडीए की ओर से 11.23 लाख की लागत से बनाए गए आंतरिक मार्ग का लोकार्पण किया। अग्रवाल ने कहा कि अब स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कत नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने एमडीडीए को सात अन्य आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए निर्देशित किया। गुरुवार को गुमानीवाला में आयोजित कार्यक्रम में शहरी मंत्री अग्रवाल ने नवनिर्मित सीसी मार्ग का लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास की भावना से कार्य कर रहे हैं। इसी के अनुरूप राज्य सरकार भी कार्य कर रही है। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को अन्य आंतरिक मार्गों का गुणवत्तापरक निर्माण करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का निदान ही उनकी प्राथमिकता है। साथ ही मुख्य मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटों के पोल से अनाधिकृत होर्डिंग और बोर्ड हटाने के लिए एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए। मौके पर मंडलाध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, महामंत्री रवि शर्मा, उपाध्यक्ष राजवीर रावत, मंडल मंत्री गौतम राणा, प्रधान दीपिका व्यास, सतपाल सैनी, श्रीधर गुप्ता मानवेंद्र कंडारी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, अधीक्षण अभियंता एमडीडीए हरीश चंद राणा, अधिशासी अभियंता एसएस रावत, सहायक अभियंता पीपी सिंह, लक्ष्मी सेमवाल, कांता चौहान, सुप्रिया शर्मा, प्रभा पैन्यूली, अर्चना पैन्यूली, सुनिता भट्ट, किरण पैन्यूली, शीलू पंत, राजेश शर्मा, जीवन बिष्ट, पदमराज थापा, सजेंद्र शर्मा, श्रीधर गुप्ता, सुनिता भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपराष्ट्रपति को दिया गंगा आरती में शामिल होने का न्योता
Next: नवप्रवेशी ब्रह्मचारियों को यज्ञोपवीत एवं मंत्र दीक्षा प्रदान की

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.