Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मणिपुर में भाजपा ने रचा इतिहास; पहली बार मिला बहुमत
  • मणिपुर
  • राष्ट्रीय

मणिपुर में भाजपा ने रचा इतिहास; पहली बार मिला बहुमत

RNS INDIA NEWS 11/03/2022
rns featured image new

इम्फाल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने  इतिहास में पहली बार बहुमत के साथ मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इस टारगेट को हासिल करने में शांति-सुलह की राजनीति, सत्ता-संसाधनों की राजनीति और टारगेटेड स्टेट स्कीम ने काफी मदद की है। मणिपुर में भाजपा ने 60 सीटों में 32 सीटों पर जीत दर्ज की। विपक्षी दल कांग्रेस अपना अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए सिर्फ पांच सीटों पर सिमट गई जबकि 2017 में वह सबसे बड़ी पार्टी थी। हालांकि, तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओ इबोबी सिंह ने थौबल सीट से जीत हासिल की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने छह और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने सात सीटें जीती। नगा पीपुल्स फ्रंट को पांच सीटें मिली। जद(यू) को पिछले चुनाव में जीत नहीं मिली थी। दो सीटों पर कूकी पीपुल्स अलायंस को जीत मिली है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

भाजपा का लगातार होता विस्तार
2017 में भाजपा सीटों के मामले में कांग्रेस के बाद दूसरे स्थान पर थी, लेकिन गठबंधन बनाने व सरकार बनाने में आगे रही। पूर्व कांग्रेसी नेता एन बीरेन सिंह को बीजेपी ने राज्य का मुख्यमंत्री बनाया। पांच वर्षों में भाजपा ने राज्य में अपनी ताकत का विस्तार किया। भाजपा अब वास्तव में एक राष्ट्रीय पार्टी है जो उत्तर और पश्चिम भारत में अपने पारंपरिक गढ़ क्षेत्रों से बहुत आगे निकल गई है।

सत्ता और संसाधनों की राजनीति काम आई
इसमें पहला सत्ता और संसाधनों की राजनीति है। केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी के सत्ता में होने के लाभों को दिखाने के लिए भाजपा ने डबल-इंजन टर्म का इस्तेमाल किया। इससे पूर्वोत्तर के छोटे राज्यों में कहीं और की तुलना में अधिक लाभ हुआ। राष्ट्रीय और राज्य सरकार में तालमेल और विकास कार्यों में तेजी को लेकर अच्छा संदेश गया।

विद्रोह और असंतोष को भाजपा ने भुनाया
मणिपुर और नागालैंड में चुनाव कराना खर्चीला होता है, प्रति व्यक्ति आधार पर देश के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक खर्च आता है। यह खुफिया एजेंसियों को सूचनाओं को फीड करने में भी मदद करता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां लंबे समय से विद्रोह और असंतोष देखा गया है। इस मामले में बीजेपी को फायदा हुआ। हालांकि, इस जीत का श्रेय केवल केंद्र में सत्ताधारी पार्टी को देना सही नहीं होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा विधानसभा सीट से मनोज तिवारी ने दर्ज की जीत
Next: कोटद्वार में भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.