Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मंगलौर में रंजिश के चलते युवक से की मारपीट
  • हरिद्वार

मंगलौर में रंजिश के चलते युवक से की मारपीट

RNS INDIA NEWS 27/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। रंजिश के चलते एक युवक को मारपीट कर घायल किया गया। आरोप है कि उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित भी किया गया। पीड़ित द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दलित उत्पीड़न व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्यवाही शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चीना निवासी रोबिन ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि गांव का एक युवक उससे रंजिश रखता है। पीड़ित का आरोप है कि 14 सितंबर 2023 को शाम के समय वह साइकिल से गांव में किसी कार्य से जा रहा था। रास्ते में स्कूल के निकट आरोपी ने उसे रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने जब उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। लेकिन कई दिनों तक कोतवाली के चक्कर काटने के बाद भी उसका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। जिसके बाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। पीड़ित के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। मंगलौर कोतवाली के इंस्पैक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में आरोपी हिमांशु निवासी ग्राम नगला चीना कोतवाली मंगलौर के खिलाफ दलित उत्पीड़न तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क सुधारीकरण के चलते माल रोड पर नहीं चलेंगे चौपहिया वाहन
Next: जागेश्वर में एक मई से मालवाहक वाहनों की नो एंट्री

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.