Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मंगलौर में खनन सामग्री से भरा डंपर सीज
  • हरिद्वार

मंगलौर में खनन सामग्री से भरा डंपर सीज

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
rns featured image new

रुड़की। पुलिस ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। पुलिस को सूचना मिली कि लंढौरा की ओर से कुछ वाहन खनन सामग्री लेकर मंगलौर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर खनन से भरे एक डंपर को पकड़ लिया जिसे सीज कर दिया गया है। जबकि दो वाहन पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गये। एसएसपी की ओर से क्षेत्र में किसी भी प्रकार से अवैध खनन तथा अन्य प्रकार की अपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है। जिसके चलते क्षेत्र में पुलिस सक्रिय भूमिका में दिख रही है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि खनन से भरे एक वाहन को लेकर चालक लंढौरा से मंगलौर की ओर आ रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक उमेश कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ घेराबंदी कर खनन से भरे डंपर को पकड़ लिया तथा उसे एमवी ऐक्ट की धाराओं में सीज कर दिया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को भेजी जा रही है। इसी के साथ खनन में लगे दो खाली वाहन पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहे। हालांकि इनमें किसी प्रकार का माल नहीं बताया गया है। लेकिन बताया गया कि यह वाहन भी खनन में लगे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार से अवैध खनन क्षेत्र में नहीं होने दिया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केमिकलयुक्त पानी की निकासी को धरना शुरू
Next: छात्रा की मौत के बाद अक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.