Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्रा की मौत के बाद अक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
  • देहरादून

छात्रा की मौत के बाद अक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। दूधली मार्ग पर हादसे में स्कूली छात्रा की मौत के बाद गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मार्ग पर सांकेतिक जाम लगा दिया। सरकार और प्रशासन से दूधली मार्ग पर बाहरी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग उठाई। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। मालूम हो कि बीते दिन बुधवार को डोईवाला के दूधली क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा आस्था डोभाल की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मॉडर्न पब्लिक स्कूल से छुट्टी के बाद छात्रा आस्था स्कूल से बाहर निकलकर अपने घर की ओर जा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कूल के स्टॉफ ने उसे हिमालयन अस्पताल पहुंचाया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना में छात्रा का भाई भी घायल है और अस्पताल में भर्ती है।

दूधली मार्ग चौड़ीकरण की मांग उठाई
डोईवाला के दूधली क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा आस्था डोभाल की रोड एक्सीडेंट में मृत्यु के बाद क्षेत्र में गमगीन माहौल है। इस हादसे के बाद क्षेत्रवासियों ने मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है की सड़क संकरी होने के कारण यह दुर्घटना हुई। पूर्व प्रधान उम्मेद बोरा ने बताया कि देहरादून से आने और जाने वाले वाहन टोल टैक्स बचाने के चक्कर में इस रोड से आवागमन करते हैं। इससे क्षेत्र में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे पहले एक बीएसएफ के जवान की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। क्षेत्रवासी उम्मेद बोरा, अजय कुमार, कैप्टन चतर सिंह,चंद्र बोरा, धर्मेंद्र, मदनलाल आदि का कहना है कि इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना बहुत जरूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंगलौर में खनन सामग्री से भरा डंपर सीज
Next: राज्यसभा सांसद ने किया बौद्ध महोत्सव-2022 का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.