Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में इन दिनों बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसी दौरान फिल्म के लिए बनाए गए सेट को लेकर हाल ही में एक बड़ा विवाद हो गया। दरअसल फिल्म की शूटिंग के लिए जो सेट बनाया गया था, उसके लिए स्थानीय मार्केट में एक मकान पर ‘बार और कैफे’ लिखा हुआ ग्लो साइन बोर्ड लगाया गया था। इसी बोर्ड को लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भड़क गए और उन्होंने बोर्ड हटाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि हरिद्वार एक धार्मिक व अति पवित्र स्थल है, ऐसे में यहां पर बार और कैफे का बोर्ड लगाना इस जगह का अपमान करने जैसा होगा। लोगों के इस विरोध प्रदर्शन का 2.14 मिनट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों को फिल्म के क्रू का विरोध करते हुए देखा जा सकता है।
हंगामे का जो वीडियो सामने आया है, उसमें स्थानीय लोग फिल्म क्रू के सदस्यों से पूछते हैं कि आप कहां से आए हैं और आपको यहां ये बार और कैफे का बोर्ड लगाकर शूटिंग करने की इजाजत किसने दी है। तब क्रू मेंबर में से एक शख्स बताता है कि हम मुंबई से आए हैं और अभी आप रूक जाइए अभी वो आ रहे हैं, आपसे बात कर लेंगे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि हरिद्वार धर्म नगरी में गंगा के किनारे इस तरह का बोर्ड लगाकर शूटिंग नहीं की जाएगी। ये बोर्ड अभी हटेगा। यहां पर बार और रेस्टोरेंट का बोर्ड नहीं लगाया जा सकता।
बढ़ते विरोध के बाद हटाना पड़ा विवादित शब्द: इसके बाद उन्होंने बार एंड रेस्टोरेंट के सेट का जोरदार विरोध शुरू कर दिया। बढ़ते विरोध को देखते हुए वहां मौजूद फिल्म की यूनिट और उस मकान के मालिक बोर्ड से बार शब्द हटाने पर सहमत हो गए। जिसके बाद उग्र स्थानीय लोग शांत हो गए।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश के हरिद्वार और देहरादून शहर में इन दिनों ‘गनमास्टर G9’ फिल्म की शूटिंग चल रही है, जिसके लिए इमरान हाशमी और अपारशक्ति खुराना यहां पर आए हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी
Next: प्राथमिक शिक्षक 22 जून को सचिवालय घेराव करेंगे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह ढाबा संचालकों को नोटिस दिया

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.