Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मंदाकिनी शरदोत्सव में हुई लक्की ड्रा इनामों की घोषणा
  • रुद्रप्रयाग

मंदाकिनी शरदोत्सव में हुई लक्की ड्रा इनामों की घोषणा

RNS INDIA NEWS 12/11/2022
default featured image

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में मंदाकिनी शरदोत्सव के दौरान समापन अवसर पर लक्की ड्रा इनामों की घोषणा की गई। इस मौके पर भारी जनसमूह के सामने लक्की ड्रॉ खोला गया। जिसमें पहला इनाम मोटर साइकिल सिंचाई खण्ड केदारनाथ में कार्यरत जयनाराण बमोला के नाम निकली। जबकि दूसरा इनाम स्कूटी ग्राम नौला सिमतोली के आशुतोष और तीसरा इनाम टीवी फाटा के प्रांजल सेमवाल के नाम निकाला जबकि चौथा इनाम मोबाइल फोन रियाज बाबू ठेकेदार भीरी के नाम निकला। पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य पाण्डाल पर लक्की ड्रा को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी। खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट की मौजूदगी में बच्चों द्वारा पर्ची निकाली गई। मेला समिति के कार्यकारी संयोजक विक्रम नेगी ने मेले की आधारशिला रखने वाले बुजुर्गों को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा सिंचित पौधा उनके सपनों को साकार करते हुए आज वृक्ष का रूप ले चुका हैं। उन्होंने मेले को संचालित करने में सहयोग करने वाले हर एक व्यक्ति, विभाग एवं सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने विशेषकर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह गुसाईं का आभार जताया जिनके देखरेख में शान्ति व्यवस्था चौकस रही और बिना किसी विवाद के मेला संपंन हो पाया। महासचिव हर्षवर्धन बेंजवाल ने मेले की समस्त गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। मेलाध्यक्ष नपं अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन गिरीश बेंजवाल, धीरसिंह नेगी, कुसुम भट्ट, गंगाराम सकलानी एवं बलबीर लाल ने संयुक्त रूप से किया। समापन अवसर पर पूर्व प्रमुख विनोद चन्द्रा, नपं के सभासद भूपेन्द्र राणा, उमा प्रसाद, पृथ्वीपाल रावत, राजेन्द्र भण्डारी, माधुरी नेगी, विजय पाल राणा, रमेश बेंजवाल, रागनी नेगी, सुधीर बर्त्वाल, लक्ष्मण रावत, सावन नेगी, सुमन जमलोकी, मनोज राणा, आदि सहित मेला समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सात महीने में मिली रुद्रप्रयाग को 200 करोड़ की स्वीकृति: चौधरी
Next: भूकंप से डोला उत्तराखंड, 5.4 थी तीव्रता

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.