Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सात महीने में मिली रुद्रप्रयाग को 200 करोड़ की स्वीकृति: चौधरी
  • रुद्रप्रयाग

सात महीने में मिली रुद्रप्रयाग को 200 करोड़ की स्वीकृति: चौधरी

RNS INDIA NEWS 12/11/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि रुद्रप्रयाग विधानसभा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। जो समस्याएं वर्षों से हल नहीं हो पा रही थी, उन पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर जनता की समस्या का समाधान किया है। वहीं कई ऐसे काम है जिससे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सात महीने के कार्यकाल में रुद्रप्रयाग विधानसभा को केंद्र व राज्य सरकार से 200 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति मिली है। रुद्रप्रयाग अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि 14 नवम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत द्वारा अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कोठगी में नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। कहा कि नगरासू-छनिका के बीच जल्द ही मोटर पुल निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। जिससे तल्लानागपुर क्षेत्र बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र में 200 लागत की कई योजनाएं संचालित हो रही है। जिसमें महत्वपूर्ण रूप से तल्ला नागपुर लिफ्ट पेयजल योजना फेज-2 लागत 40 करोड़, भरदार पेयजल योजना फेज-2 लागत 25 करोड़ एवं खेड़ाखाल-नवासू लिफ्ट पेयजल योजना लागत 20 करोड़ की लागत से बनने वाली योजना पर कार्य जारी है। स्यूणी-धारकोट मोटर 2.50 किमी की प्रथम चरण की स्वीकृति, डुंगरा-आरसूं मोटर मार्ग की 3 किमी द्वितीय चरण की स्वीकृति एवं जखोली विकास में सेमा-बिराणगांव 5 किमी मोटर मार्ग की द्वितीय चरण की स्वीकृति, बजीरा-स्याल्दूरी-रानाखर्क-बजीरा गांव तक मोटर मार्ग 3 किमी की प्रथम चरण की स्वीकृति, बन्दरतोली मावाण गांव मोटर मार्ग से भीमली होते हुए जैली तैला 5 किमी मोटर मार्ग रिंग रोड की प्रथम चरण की स्वीकृति प्रदान करवाई गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 45 मरीजों के हुए निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपेरशन
Next: मंदाकिनी शरदोत्सव में हुई लक्की ड्रा इनामों की घोषणा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.