Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मालरोड से पटरी हटाने व चिन्हीकरण विवाद गरमाया, बैठक में हंगामा
  • देहरादून

मालरोड से पटरी हटाने व चिन्हीकरण विवाद गरमाया, बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 12/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मालरोड से पटरी हटाने व चिन्हीकरण के बाद विवाद बढ़ गया। पटरी वालों ने टीवीसी कमेटी की ओर से काटे व जोड़े गए नामों को लेकर सवाल उठाए हैं। इसे लेकर एसडीएम ने नगर पालिका सभागार में बैठक बुलाई जहां पटरी वालों ने विरोध किया। काफी समझाने के बाद एसडीएम ने बीस बीस लोगों को बुलाकर बैठक ली व उनकी बात को सुना। प्रशासन ने पटरी वालों का चिन्हीकरण किया व अब उन्हें विस्थापित किया जाना है, लेकिन चिन्हीकरण को लेकर पटरी वालों में आक्रोश है। उनका कहना है कि चिन्हीकरण में कई खामियां है, जिसे पहले उसे दूर किया जाए। जिन जरूरतमंदों के नाम काटे गये हैं उन्हें जोड़ा जाए। एसडीएम राहुल आनंद ने बैठक बुलाई जिसका पटरी वालों ने पालिका प्रांगण में विरोध किया व कोई भी बैठक में नहीं गये। उनका कहना है कि जो टीवीसी कमेटी के सदस्य हैं उन्हें हटाया जाए व नई टीवीसी कमेटी बनाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने गलत चिन्हीकरण किया है व अपने लोगों के नाम जोड़े हैं। विरोध के बाद एसडीएम राहुल आनंद ने पटरी वालों से बात की व कहा कि जो गलत किया गया है उसकी ही सुनवाई की जा रही है लेकिन भीड़ के रूप में न आएं। केवल बीस बीस लोग आएं व अपनी बात रखें। इसके बाद पटरी वालों ने एसडीएम के साथ बैठक की व उनकी बात को सुना। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, एसआई आरके बुमोला, सहित पटरी वालों की ओर से गोविंद नौटियाल, संजय टम्टा, राम किशन राही व टीवीसी कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज में शासन से बजट मिला तो समय पर मिलेगा वेतन
Next: 212 आरोग्य मंदिरों में चलेगा संपूर्ण परीक्षण शिविर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.