Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क मलबा और बोल्डर गिरने से बंद
  • पिथौरागढ़

जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क मलबा और बोल्डर गिरने से बंद

RNS INDIA NEWS 05/08/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। भारी बारिश से भारत-चीन सीमा के साथ ही पर्यटन नगरी को जोड़ने वाली जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क बंद रही। बावजूद इसके सड़क को खोलने की जिम्मेदारी निभाने वाले बीआरओ के अधिकारी व कर्मचारी गायब रहे। राहत न मिलने पर यहां फंसे यात्रियों व वाहन चालकों ने खुद सड़क खोलनी पड़ी। तब जाकर सड़क पर आवाजाही शुरू हुई।
भारी बारिश से बुधवार रात जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क कैंठी बैंड के पास भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर गिरने से बंद रही। इस दौरान यहां 20 से अधिक वाहन व 80 से अधिक यात्री फंसे रहे। आरोप है कि सूचना के घंटों बाद भी बीआरओ मौके पर नहीं पहुंचा। राहत न मिलने पर फंसे यात्रियों व वाहन चालकों ने खुद मलबा हटाया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह मलबा हटाकर आवाजाही शुरू कराई जा सकी। जिसके बाद यात्री व वाहन चालक गंतव्य को रवाना हुए। वहीं बीआरओ की चलर कार्यशैली के खिलाफ क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आपदा के दौरान बीआरओ को जल्द बंद सड़कों को खोलने के निर्देश जारी हैं। बावजूद इसके इसका असर उस पर नहीं दिख रहा। कहा बीआरओ निरंकुश होकर काम कर रहा है, जिसका खामियाजा यात्रियों, पर्यटकों व वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत, 17 ने गंवाई आंखों की रोशनी
Next: कनाडा में खून बहा रहे पंजाबी गैंग, 11 लोगों की बना ली हिट लिस्ट, सकते में ट्रूडो सरकार

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.