Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: मनरेगा से चार वर्षों में 11697 लाख रुपये से अधिक के हुए कार्य
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: मनरेगा से चार वर्षों में 11697 लाख रुपये से अधिक के हुए कार्य

RNS INDIA NEWS 23/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनपद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हासिल उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना विकास और आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। जिला विकास अधिकारी एसके पंत ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक मनरेगा के तहत 11697.71 लाख रुपये व्यय कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। इस अवधि में वर्ष 2022-23 में 37,272, वर्ष 2023-24 में 26,879, वर्ष 2024-25 में 24,185 और वर्ष 2025-26 में 19,928 परिवारों को रोजगार मिला, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत जनपद में वित्तीय वर्ष 2022-23 से अब तक कुल 90 सरोवरों का निर्माण किया गया है। इनमें 79 सरोवर मनरेगा के तहत और 11 सरोवर जलागम प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए हैं। इन सरोवरों को आजीविका से जोड़ते हुए 31 सरोवरों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इनमें 19 सरोवरों में मत्स्य पालन और 3 में उद्यान विभाग की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। मत्स्य पालन के माध्यम से अब तक 22.36 कुंतल मछली उत्पादन किया गया है, जिससे 3 लाख 96 हजार रुपये की आय अर्जित हुई है। इससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहीद दिवस पर यूकेडी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
Next: मक्का की खेती से इथेनॉल उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.