Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मकान मालकिन को ब्लैकमेल कर किराएदार ने किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो इंटरनेट में की वायरल
  • ऊधम सिंह नगर

मकान मालकिन को ब्लैकमेल कर किराएदार ने किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो इंटरनेट में की वायरल

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। कभी-कभी मजाक में किया गया कृत्य सीमा रेखा को भी पार कर जाता है। ऐसा ही एक मामला जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में भदईपुरा में हुआ जहां एक महिला से किराएदार द्वारा ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दुष्कर्म कर महिला की अश्लील फोटो खींची और इंटरनेट में वायरल कर दी। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक भदईपुरा निवासी महिला ने बताया कि देवरनिया, बहेड़ी निवासी सचिन कुमार पुत्र भूपेंद्र सिंह उनके घर में एक साल से किराये का कमरा लेकर रहता था। वह उसे मामी कहकर काफी मजाक करता था। उसने अपने फोन से उसकी कई फोटो खींची थी। इसके बाद वह उसका गलत फायदा उठाने लगा और उसे ब्लैकमेल करने लगा कि उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो फोटो उसके पति को दिखा देगा। आरोप है कि एक दिन उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। वह घर में अपनी चार साल की पुत्री के साथ अकेली थी। इसी बीच रात 10 बजे सचिन कुमार उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील फोटो भी खीच ली। बाद में वह उनका मकान खाली कर चला गया और उसने इंटरनेट मीडिया में उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जांच एसआइ राखी धौनी को सौंपी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना की रफ्तार थमने से हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ी
Next: भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 174.64 करोड़ के स्तर को पार किया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.