Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धामी सरकार में साइबर ही नहीं, सारे सिस्टम फेल: करन माहरा
  • देहरादून

धामी सरकार में साइबर ही नहीं, सारे सिस्टम फेल: करन माहरा

RNS INDIA NEWS 06/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने साइबर सिस्टम फेल होने पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश का साइबर सिस्टम ही नहीं धामी सरकार में सारे सिस्टम फेल साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार दिन बीत जाने के बाद भी राज्य में ऑनलाइन सेवाएं बाधित हैं, सरकार अभी तक खामी का पता ही नहीं लगा पाई है।
रविवार को मीडिया को जारी बयान में माहरा ने कहा कि एक तरफ भाजपा की केंद्र की सरकार पूरे विश्व मे अपनी सरकार का डंका बजने की बात करती है, वहीं आज चार दिन बीत जाने के बाद भी प्रदेश के साइबर सिस्टम को दुरूस्त नहीं करा पाई है। यह भी पता नहीं लगा पाई है कि आखिर किसकी खामियों के चलते प्रदेश का साइबर सिस्टम फेल हुआ है। उन्होंने कहा कि आज थाने में एफआइआर लिखने से लेकर राशन बांटने तक और सरकारी अस्पताल में पर्ची काटने से लेकर स्कूल की फीस जमा करने तक का कार्य ऑनलाइन हो रहा है। ऐसे में प्रदेश का साइबर सिस्टम खराब होने से सभी व्यवस्थाएं ठप हो गई हैं, जिसका खामियाजा प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
माहरा ने कहा कि प्रदेश में हर हफ्ते महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, जो सरकार की पुलिस और कानून व्यवस्था का सिस्टम फेल होने की ओर इशारा करता है। बेरोजगारों की लाइन दिन प्रतिदिन लंबी होती जा रही है, यह सरकार की युवाओं के भविष्य का सिस्टम फेल होने का प्रतीक है। प्रदेश के अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी स्वास्थ्य सिस्टम और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी शिक्षा सिस्टम के फेल होने का सबूत पेश कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क किनारे शराब पीने वाले 56 लोगों के काटे चालान
Next: लव जिहाद से दूर रहो नहीं तो दुकानें जला देंगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.