Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिलाओं में पीरियड्स को लेकर शोध विद्यार्थी आशीष पंत व पत्रकारिता के विद्यार्थी राहुल जोशी का जागरूकता अभियान जारी
  • अल्मोड़ा

महिलाओं में पीरियड्स को लेकर शोध विद्यार्थी आशीष पंत व पत्रकारिता के विद्यार्थी राहुल जोशी का जागरूकता अभियान जारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2022
rns featured image new

दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास संस्थान में डॉक्यूमेंट्री दिखा छात्राओं की दी महत्वपूर्ण जानकारी

अल्मोड़ा। महिलाओं में माहवारी को लेकर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शोध विद्यार्थी आशीष पंत व पत्रकारिता के विद्यार्थी राहुल जोशी का जागरूकता अभियान जारी है। आशीष व राहुल ने आज अल्मोड़ा स्थित संस्थान में छात्राओं को अपने शोध कार्य पर बनी ब्लीडिंग राइट डॉक्यूमेंट्री दिखा कर माहवारी से सम्बंधित जानकारी प्रदान की। आशीष ने छात्राओं को मासिक धर्म के उचित समय प्रकिया स्वछता सरकारी योजनाओं सम्बंधित महत्वपूर्ण बातें छात्राओं को बताई।

बतातें चलें आशीष और उनकी टीम इससे पूर्व भी कई जागरूकता अभियान चला चुके हैं। आशीष वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय समाजशास्त्र विभाग की संयोजिका प्रो० इला साह के निर्देशन में मासिक धर्म सम्बंधित विषय पर पीएचडी कर रहे हैं। इससे पूर्व भी आशीष द्वारा इस विषय पर लघु शोध का कार्य किया जा चुका है जिसमें उन्होंने अध्ययन हेतु गुरना गांव चुना था उसके बाद उन्होंने विभिन्न तरह से जागरूकता अभियान आयोजित किये।

आशीष के साथ सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थी राहुल जोशी भी इस अभियान में उनके साथ हैं। बतातें चले कि राहुल जोशी द्वारा आशीष के शोध कार्य पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पिछले वर्ष विश्वविद्यालय में लांच किया गया था। अभी तक आशीष के शोध कार्य पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री को 10000 से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

शोध विद्यार्थी ने बताया कि उनका उद्देश्य पीरियड्स के प्रति महिलाओं को लगातार जागरूक करना है, क्योंकि आज भी इस विषय को लेकर समाज में रूढ़िवादी मानसिकता विद्यमान है और वो अपने शोध को समाज हित में प्रयोग करना चाहते है।

इस मौके पर राहुल जोशी ने बताया कि आगे भी इस विषय पर एक और डॉक्यूमेंट्री को बनाया जाएगा जिसमें ग्रमीण महिलाओं की समस्याओ को उठाने का प्रयास उनकी टीम द्वारा किया जायेगा।

मौके पर मौजूद सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के संयोजक व परिसर के पूर्व निदेशक नीरज तिवारी ने कहा कि आज समाज मे इस तरह के शोध की जरूरत है जो समाज को सीधा फायदा दे सके। उन्होंने कहा यूजीसी ने अपनी गाइडलाइंस में भी शोध के संबंध में सामाजिक लाभ बताने की बात कही है पर आशीष औऱ उनकी टीम इस बात को धरातल में सच करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा दोनों ही विद्यार्थी विवि का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रो० नीरज तिवारी ने छात्राओं को कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रकिया है और इस संबंध में महिलाओं व पुरुषों दोनों को जागरूक करने की आवश्यकता है जागरूकता ही एक विकल्प है जो इस विषय पर बात करने के लिए लोगों को सहज करेगा उन्होंने ये भी कहा कि अब पुरानी मान्यताओं से बाहर निकलकर तार्किकता की तरफ कदम बढ़ाना पड़ेगा जिससे समाज माहवारी के प्रति अपना नजरिया बदल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को पासबुक और आयुष्मान कार्ड सौंपा
Next: पर्यटकों के लिए 1 जून से खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.