Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला से मारपीट कर आंखों में मिर्च पाउडर झोंका
  • हरिद्वार

महिला से मारपीट कर आंखों में मिर्च पाउडर झोंका

RNS INDIA NEWS 02/08/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। ज्वालापुर क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति सहित छह लोगों पर सरेआम मारपीट कर आंखों में मिर्च पाउडर झोंकने और नाबालिग बेटी को अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पास उत्तराखंड हाईकोर्ट से बेटी की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन आदेश है, बावजूद आरोपितों ने खुलेआम हमला कर कानून की धज्जियां उड़ाई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुभाष नगर निवासी प्रियंका राणा ने ज्वालापुर थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ अकेली रहती हैं। 22 जुलाई की सुबह वह स्कूटी से अपने काम पर जा रही थीं, तभी रास्ते में उनके पति दीपक सैनी, प्रवीण सैनी, राजवीर, ओमवती, सविता और कलावती ने उसकी स्कूटी रोक ली। आरोप है कि सभी ने मिलकर उन्हें गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। जब प्रियंका ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिससे वह कुछ देर के लिए देख भी नहीं सकीं। प्रियंका ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनकी नाबालिग बेटी जयश्री को जबरन अगवा करने की कोशिश की। बेटी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मां-बेटी को हमलावरों के चंगुल से बचाया। पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर दीपक सैनी समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला आरक्षित होने पर सियासी हलचल तेज
Next: मेट्रो हॉस्पिटल सिडकुल में 40 लाख की गड़बड़ी, तीन पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.