Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • महिला से छेड़छाड़ में नामजद आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

महिला से छेड़छाड़ में नामजद आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/06/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। खटीमा के एक गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में युवक ने कहा कि सुबह लगभग साढ़े तीन बजे उसकी मां घर के बरामदे मे सोई थी। उस समय वह अपने कमरे में सोया था। तभी किसी ने बरामदे का चैनल खटखटाया तो उसकी मां ने लाइट ऑनकर चैनल खोलकर देखा कि सुबह के समय कौन आया है। तभी आरोपी जबरन घर में घुस आया और उसकी मां के साथ छेडछाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी मां के साथ मारपीट की। इस दौरान शोर होने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया। उसकी मां को 108 सेवा से उप जिला चिकित्सालय लाया गया। उसकी मां के सिर में गंभीर चोट आई है। इस समय उसकी मां का अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने रतन सिंह के खिलाफ धारा 323, 354,504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का पात्रों को मिले लाभ
Next: मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस को सौंपा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.