Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला अफसर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग पर एफआईआर, मोबाइल फोन-मैसेज से भी धमकी
  • हरिद्वार

महिला अफसर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग पर एफआईआर, मोबाइल फोन-मैसेज से भी धमकी

RNS INDIA NEWS 01/12/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  एक कारोबारी ने जिले की एक महिला अधिकारी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, अधिकारी ने इन आरोपों को निराधार बताया है। रानीपुर मोड़ के विकास कॉलोनी निवासी रोहित कुमार पुत्र संतराम सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह वृद्धों, दिव्यांगों, विधवाओं के साथ ही वंचित वर्ग के लिए कार्य करता रहा है। इसी सिलसिले में 06 जुलाई 2021 को अपने साथियों के साथ ब्लाक बहादराबाद में एक कार्यक्रम में गया था।
उसने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कार्यक्रम में एक अधिकारी से मिलना हुआ था। आरोप लगाया कि उसने कार्यक्रम में हुए खर्चों के बिलों का भुगतान खुद ले लिया। आरोप लगाया कि ऑनलाइन करीब तीन लाख रुपये और आठ लाख से अधिक नगद ले लिए। आरोप लगाया कि बीती नौ जुलाई को विकास भवन में अधिकारी से अपने रुपये मांगे तो उन्होंने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि 11 जुलाई को थाना बहादराबाद में एक झूठा केस दर्ज करा दिया। आरोप है कि 25 लाख रुपये मांगे। अब मोबाइल फोन और मैसेज के जरिए धमकी दी जा रही है। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।उधर, अधिकारी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया। कहा कि उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। उसी से चिढ़कर उनके खिलाफ साजिश रचकर यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक तस्करी में एक गिरफ्तार, एक फरार
Next: गैरसैंण में आंदोलनकारियों ने की नारेबाजी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.