Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल में हंगामा
  • देहरादून

महिला की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल में हंगामा

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
24- (1)

पैर की सर्जरी होनी थी, लेकिन ओटी से बाहर निकली तो पेट में लगा था चीरा

देहरादून। पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा। परिजन धरने पर बैठ गए। शव का पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन पर लोग धरने से उठे। परिजनों का आरोप है कि महिला पैर की गंभीर चोट की सर्जरी होनी थी, लेकिन जब वह ओटी से बाहर निकली तो उसके पेट में चीरा लगा था। नैनबाग टिहरी निवासी 32 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब डेढ़ माह दुर्घटना में महिला घायल हुई थी। हंगामे की सूचना पर विधायक खजान दास और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष प्रीतम सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। अस्पताल डॉक्टरों का कहना है कि मृतका के पेट पर कोई चीरा नहीं है। बल्कि स्किन ग्राफ्टिंग के लिए कमर में कट लगाया गया। स्टेपल इसलिए किया जाता है, ताकि ब्लीडिंग रोकी जा सके। महिला की सर्जरी हुई तो वह सामान्य थी। बाद में उसकी स्थिति बिगड़ गई। हृदय गति रुक जाने के कारण महिला की मौत हो गई। तय हुआ कि शव का पोस्टमार्टम करा लिया जाए। इससे स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। पोस्टमार्टम कोरोनेशन अस्पताल में होगा। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक सप्ताह में समस्याएं हल न हुई तो, जवाड़ी के ग्रामीण करेंगे उग्र आंदोलन
Next: मेक इन इंडिया के आठ साल पूरे, चालू वित्त वर्ष में एफडीआई के 100 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.