Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एकेडमिक कैलेंडर जारी करने की मांग की
  • ऊधम सिंह नगर

महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एकेडमिक कैलेंडर जारी करने की मांग की

RNS INDIA NEWS 30/05/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 का एकेडमिक कैलेंडर तत्काल जारी करने की मांग की। इस संबंध में प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 का अभी तक एकेडमिक कैलेंडर जारी नहीं किया गया है। साथ ही छात्रों को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि परीक्षा कब होगी। इसकी वजह से छात्रों को अपनी पढ़ाई, इंटरनल एग्जाम, प्रैक्टिकल्स तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारियों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र हितों के विरुद्ध है।
वहीं छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि 5 दिन के भीतर पूर्ण एकेडमी कैलेंडर कॉलेज की वेबसाइट या नोटिस बोर्ड के माध्यम से सार्वजनिक नहीं किया गया तो लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने को विद्यार्थी मजबूर होंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। यहां हिमांशु भट्ट, अरविंद कुमार, पवन कुमार, हैदर अली, ऋषि रस्तोगी, अभय, विपिन, विनय, रोशन तथा आर्यन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों ने जनपद में किए कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.