Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार
  • रुद्रप्रयाग

हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी यात्रियों को फर्जी आधार कार्ड और ओवररेटिंग के जरिए ठग रहे थे। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता हिमांशु राय अग्रवाल, निवासी भोपाल मध्य प्रदेश ने गुप्तकाशी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे और उनकी पत्नी से 25000 प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 50000 रुपये वसूल कर फर्जी टिकट दिए गए। जबकि फर्जी आधार कार्ड पर उनकी फोटो लगाकर यात्रा करने को कहा गया। शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही गुप्तकाशी थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सुरागरसी और पतारसी के माध्यम से आरोपियों को श्रीनगर गढ़वाल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वासुदेव कालरा पुत्र स्व. प्रहलाद राम कालरा, निवासी कंस मर्दानी मार्ग श्रीनगर और अमित नौटियाल पुत्र हर्षवर्धन नौटियाल निवासी नियर वेटनरी हॉस्पिटल श्रीकोट गंगनाली पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने जिले के सभी थानों को हेलीकॉप्टर टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग पर पहले ही कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस कार्यवाही को भी एसपी के निर्देशों पर किया गया प्रभावी कदम माना जा रहा है। पुलिस टीम में निरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक हर्षमोहन, आरक्षी राकेश, रविंद्र और दीपक शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एकेडमिक कैलेंडर जारी करने की मांग की
Next: सिमली में यज्ञ पुरूष की निकाली भव्य बारात व शोभायात्रा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.