Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • महंगाई व बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
  • पिथौरागढ़

महंगाई व बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है, जिसके पीछे भाजपा सरकार जिम्मेदार है। बावजूद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे दिनों की बात कर रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के नेतृत्व में नगर के थल स्टेशन में एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला जलाया। मेहरा ने कहा देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। रसोई गैस की कीमत आसमान छू रही है, जिससे आम लोगों के लिए सिलेंडर भराना मुश्किल हो गया है। बावजूद इसके पीएम मोदी उज्ज्वला योजना को सफल बता रहे हैं। निर्धन परिवारों को मुफ्त में कनेक्शन तो बांट दिए। लेकिन एक हजार में यह परिवार सिलेंडर कैसे भरेगा पीएम मोदी यह भूल गए। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा ने कहा 18 माह में 13 बार रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर भाजपा सरकार ने देश के लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। सरकार देश के लोगों में दिन-पर-दिन महंगाई का बोझ डालकर उन्हें कर्ज में डुबाने की कोशिश कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा मोदी के अच्छे दिनों की बात महज चुनावी जुमला है। अब देश के लोग उनकी जुमलेबाजी को समझ चुके हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा जल्द महंगाई पर लगाम नहीं लगी तो कांग्रेस देश के लोगों के साथ सड़कों पर उतरेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीण ने लगाया पड़ोसियों पर पुत्री के अपहरण का आरोप
Next: कोविड संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना जारी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.