Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मद्महेश्वर-पांडवशेरा ट्रैक पर फंसे 7 ट्रैकर्स, मौसम बना रेस्क्यू में बाधक
  • रुद्रप्रयाग

मद्महेश्वर-पांडवशेरा ट्रैक पर फंसे 7 ट्रैकर्स, मौसम बना रेस्क्यू में बाधक

RNS INDIA NEWS 29/05/2022
default featured image

रुद्रप्रयाग।  मद्महेश्वर-पांडव शेरा ट्रेक पर सात ट्रैकर फंसने की खबर के बाद एसडीआरएफ की टीम सर्च एंड रेस्क्यू के लिए पांडव शेरा पहुंच गई है। शनिवार को मौसम खराब रहने के बाद भी टीम द्वारा खोजबीन जारी रही। बताया जा रहा है कि ट्रैकरों के साथ रांसी के स्थानीय लोग भी शामिल है।  शनिवार को एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना मिली कि 7 ट्रैकर्स पांडव शेरा ट्रैक पर ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गए हैं।  जिनके पास भोजन व पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिन्हें मदद की आवश्यकता है। पुलिस उप महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल द्वारा घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित रेस्क्यू के लिए नागरिक उड्डयन विभाग से चॉपर की व्यवस्था करते हुए त्वरित रेस्क्यू के लिए आदेशित किया गया।  एसडीआरएफ के सेनानायक मणिकांत मिश्रा के दिशा निर्देशन में एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूट रेस्क्यू टीम त्वरित रेस्क्यू के लिए जरूरी रेस्क्यू उपकरणों व सेटेलाइट फोन के साथ सहस्त्रधारा हेलीपैड से चॉपर द्वारा पांडव शेरा ट्रैक के लिए रवाना हो गई है।  टीम ने पांडव शेरा रूट पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इधर, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि मद्महेश्वर से पांडवशेरा होते हुए 3 दिन का ट्रैक है जिस पर 7 ट्रैकरों फंसने की सूचना है। बताया गया कि बर्फबारी और मौसम खराब होने की वजह से वह ट्रैक नहीं कर सके। एसडीआरएफ की टीम सर्च एवं रेस्क्यू के लिए पांडवशेरा पहुंच गई है। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सात में चार लोग स्थानीय गांव के हैं। जबकि तीन ट्रैकर बाहर के हैं। जिनकी अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीर्थयात्रियों का पहुंचने का सिलसिला जारी
Next: फर्जी रजिस्ट्रेशन पर ट्रेवल एजेंसी के खिलाफ मुदकमा दर्ज

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

फील्ड में नहीं पहुंच रहे पंचायत अधिकारी, डीएम ने किए आदेश जारी

RNS INDIA NEWS 07/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

आठ सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रधान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 05/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.