Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केसीसी और कृषि लोन फर्जीवाड़े में बैंक मैनेजर समेत 12 को सजा
  • देहरादून

केसीसी और कृषि लोन फर्जीवाड़े में बैंक मैनेजर समेत 12 को सजा

RNS INDIA NEWS 01/04/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की बाजपुर शाखा में हुए 3.48 करोड़ रुपये के लोन घपले में सीबीआई की विशेष अदालत ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत 12 दोषियों को सजा सुनाई है। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और कृषि लोन में यह घपला किया गया। मामले की पैरवी सीबीआई के लोक अभियोजक अमरेंद्र सिंह ने की। यह बैंक घोटाला वर्ष 2014-15 में ऊधमसिंहनगर स्थित बाजपुर शाखा में हुआ था। आरोप था कि तत्कालीन बैंक मैनेजर आरएएस दिनकर ने बाजपुर के एक निजी ट्रैक्टर डीलर (केजीएन ट्रैक्टर्स एंड इक्विपमेंट्स) के साथ मिलकर साजिश रची थी। इन्होंने मिलकर केसीसी और कृषि लोन का फर्जीवाड़ा कर पैसा मंजूर किया गया। कृषि उपकरणों की कोई वास्तविक खरीद नहीं हुई। बैंक से खरीद और लोन दिखाकर लगभग 3.48 करोड़ रुपये कई लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। मामला पकड़े जाने पर बैंक के तत्कालीन महाप्रबंधक सत्यपाल सिंह ने 19 जून 2018 को देहरादून सीबीआई शाखा में यह केस दर्ज कराया। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने 24 दिसंबर 2018 को तत्कालीन शाखा प्रबंधक रामअवतार सिंह दिनकर समेत 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। सीबीआई की अदालत ने मंगलवार को फैसला देते हुए तत्कालीन बैंक मैनेजर राम अवतार सिंह दिनकर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चार साल के कठोर कारावास और अलग-अलग धाराओं में कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मामले के 11 अन्य दोषियों राम सिंह, हरजीत सिंह, दीवान सिंह, हरदत्त सिंह, जसवीर सिंह, बलकार सिंह, पूरन चंद, दीदार सिंह, महेश कुमार, गुरदीप सिंह और सोना सिंह को आईपीसी की धारा 120-बी और 420 के तहत दोषी पाया गया है। अदालत ने इन सभी को एक-एक साल के कठोर कारावास और कुल 30-30 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। इनके खातों में रकम ट्रांसफर हुई थी।ओटीएस से पैसा लौटाने पर इमामुद्दीन को मिली राहतइस घोटाले के एक अन्य आरोपी इमामुद्दीन ने मुकदमे के दौरान बैंक को ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के तहत धोखाधड़ी की रकम लौटा दी और अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया था। इमामुद्दीन पर आरोप था कि 22 जनवरी 2015 को उसे 12.27 लाख रुपये का लोन मंजूर हुआ था, लेकिन उसने कोई मशीनरी खरीदने के बजाय डीलर से 6.16 लाख रुपये वापस लेकर अपने पुराने कर्ज चुका दिए। जुर्म स्वीकारने के बाद अदालत ने इमामुद्दीन की फाइल अलग कर दी थी। मंगलवार को अदालत ने उसे कोर्ट चलने तक सजा और कुल 30 हजार रुपये के जुर्माने सजा दी। मोहम्मद फुरकान और इरशाद हुसैन आदि ने भी अपना जुर्म पहले ही स्वीकार कर लिया था, जिन्हें पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है। ट्रायल के दौरान दत्तर सिंह और कश्मीर सिंह की मौत हो जाने के कारण उनके खिलाफ मुकदमा समाप्त कर दिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार मरम्मत के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज
Next: पहले से बिके मकान की रजिस्ट्री कर हड़पे 42.50 लाख

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.