Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार मरम्मत के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज
  • देहरादून

कार मरम्मत के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/04/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। डालनवाला थाना क्षेत्र के डीएवी कॉलेज रोड पर एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त कार की मरम्मत कराने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने सोमवार को क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डालनवाला संतोष कुंवर ने बताया कि एक पक्ष से तपोवन, आमवाला निवासी दिग्विजय सिंह चौहान ने तहरीर दी। बताया कि 22 मार्च को कमल शर्मा ने शराब के नशे में अपनी थार से उनके बेटे की गाड़ी को टक्कर मार दी थी। आरोप है कि 25 मार्च को कमल ने नुकसान की भरपाई और गाड़ी ठीक कराने के बहाने उनके बेटों पलाश और दिशांत को अपने परिचित दिवाकर दुबे के पास डीएवी कॉलेज रोड स्थित एक वर्कशॉप पर बुलाया। वहां कहासुनी होने पर दिवाकर ने फोन कर 20-25 लड़कों को बुला लिया और दोनों भाइयों की पिटाई कर दी।वहीं, दूसरे पक्ष से मानसिंह वाला निवासी दिवाकर दुबे ने पलाश, दिशांत और उनके पिता के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कराया है। दिवाकर का आरोप है कि वह कमल के कहने पर गाड़ी ठीक कराने में मदद कर रहा था। जब पलाश और दिशांत वहां पहुंचे तो दिवाकर ने केवल इतना कहा कि हादसे में कमल की गाड़ी का भी नुकसान हुआ होगा। आरोप है कि इतना सुनते ही दोनों भाई भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद वे गए। दिवाकर का आरोप है कि बाद में लड़कों के पिता ने खुद को पुलिसवाला बताकर फोन पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस दोनों पक्षों का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में काँग्रेस का प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
Next: केसीसी और कृषि लोन फर्जीवाड़े में बैंक मैनेजर समेत 12 को सजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.