Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मदकोट के धरती धार से शुरू हुई श्री गोलज्यू रथ यात्रा
  • पिथौरागढ़

मदकोट के धरती धार से शुरू हुई श्री गोलज्यू रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 25/04/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। न्याय के देवता के रूप में विख्यात श्री गोलज्यू की रथयात्रा मदकोट के धरतीधार से शुरू हुई। ढोल नगाड़ों के साथ श्री गोलज्यू के जयकारे लगाते हुए ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। सोमवार को यात्रा के संयोजक, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक व अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश मर्तोलिया व अन्य श्रद्धालुओं ने परंपरागत तरीके से भगवान गोलज्यू की अराधना की। इसके बाद गोलज्यू की ऐतिहासिक रथ यात्रा शुरू हुई। ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ भगवान गोलज्यू के जयकारे लगाए। कई जगह श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में पुष्प वर्षा की। श्रीगोलज्यू रथ यात्रा राज्य 22 पौराणिक महत्व के आध्यात्मिक स्थलों तक जाएगी। जहां गोलज्यू स्वयं गए थे। यात्रा के दौरान चौपाल लगाकर कई गांवों में राज्य निर्माण के बाद की से अब तक के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक,पर्यावरणीय, लोकजीवन का अध्ययन किया जाएगा। यात्रा मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचेगी। यहां भी यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा के आयोजन में भूपेन्द्र सिंह पांगती, घनश्याम जोशी, कवीन्द्र सिंह रावत, महेश सिंह रावत सहित कई शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी का झांसा देकर 40 लाख ठगे
Next: बाहरी राज्यों से आ रहे टैक्सी चालक सीमांत में फैला रहे अराजकता

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.