Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • बाहरी राज्यों से आ रहे टैक्सी चालक सीमांत में फैला रहे अराजकता
  • पिथौरागढ़

बाहरी राज्यों से आ रहे टैक्सी चालक सीमांत में फैला रहे अराजकता

RNS INDIA NEWS 25/04/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। बाहरी राज्यों के टैक्सी चालकों के सीमांत में बढ़ते हस्तक्षेप के बाद टैक्सी यूनियन विरोध में उतर आया है। टैक्सी यूनियन का कहना है कि इससे स्थानीय टैक्सी संचालकों को तो नुकसान हो ही रहा है साथ ही सीमांत में अराजकता भी बढ़ रही है। टैक्सी चालक मैदानी क्षेत्रों से यात्रियों के साथ ही नशीले पदार्थो को भी यहां पहुंचा रहे हैं।  सोमवार को टैक्सी यूनियन के जिलाध्यक्ष नवल किशोर के नेतृत्व में संचालक एआरटीओ नवीन सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन देते हुए कहा कि कोरोना काल से दिल्ली, यूपी, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के वाहन बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। कुछ स्थानीय लोग उनसे कमीशन लेकर सवारियां मुहैय्या करा रहे हैं। साथ ही नगर में जगह-जगह यह लोग अड्डा बनाकर जुआ भी खेल रहे हैं। इससे क्षेत्र में अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा इस संबंध में पूर्व में भी उन्होंने प्रशासन को जानकारी दी थी, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से स्थानीय टैक्सी संचालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा रहा है। कई चालकों ने अपने वाहन तक बेच दिए हैं। टैक्सी यूनियन ने एआरटीओ से बाहरी टैक्सी चालक के बढ़ते हस्तक्षेप को रोकने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मदकोट के धरती धार से शुरू हुई श्री गोलज्यू रथ यात्रा
Next: डीएम और डीएफओ आग बुझाने पहुंचे जंगल

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.