Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नौकरी का झांसा देकर 40 लाख ठगे
  • उत्तराखंड

नौकरी का झांसा देकर 40 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 25/04/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। नौकरी का झांसा देकर पूर्व सैनिक समेत यूपी व उत्तराखंड के करीब 12 युवाओं को हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति ने अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि इन सभी से आरोपी ने करीब 40 लाख की रकम हड़प ली। जब नौकरी नहीं लगने पर रुपये मांगने पर धमकियां दे रहा है। मामले की पीड़ित पूर्व सैनिक ने गदरपुर थाने में शिकायत पत्र दी है। पूर्व सैनिक सूबेदार इंदर सिंह 10 वर्षों से गूलरभोज मंडी समिति परिसर में सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युवाओं को शारीरिक व लिखित प्रशिक्षण दे रहे हैं। वर्ष 2017 के दौरान गदरपुर में एक वैवाहिक समारोह में पूर्व सैनिक की मुलाकात रितेश पांडे निवासी मुखानी हल्द्वानी, नैनीताल से हुई। उसने बताया कि उसकी देहरादून स्थित सचिवालय में उच्च अधिकारियों से अच्छी पहचान है। वह शिक्षित बेरोजगारों को आसानी से नौकरी लगा सकता है। इसके लिए कुछ जमानत धनराशि जमा करने की बात कही। साथ ही जिसे बाद में वापस करने का हवाला भी दिया। कुछ समय बाद रितेश गूलरभोज में स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आकर प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को भी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इससे एक दर्जन युवाओं ने बताए गए बैंक खाते में 40 लाख 20 हजार रुपये जमा करने के साथ रितेश को शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र भी थमा दिए। जब युवाओं की नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने रितेश से पैसे वापस मांगे। तो आरोपी इधर-उधर की बातें कर धमकाने लगा। पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी। पूर्व सैनिक ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ठगी के शिकार युवाओं में बरहैनी के वीरेन्द्र यादव व बलवीर सिंह, बेरीनाग पिथौरागढ़ के पवन बिष्ट, रीमा बागेश्वर के भास्कर सिंह, कमल सिंह, हीरा सिंह व दिनेश सिरोला, कुंडेश्वरी के रजत चौहान, बिजनौर यूपी के शिवम चौहान, कपकोट बागेश्वर के दीपक कोश्यारी, बाजपुर के पुनीत शर्मा, गूलरभोज के इंदर सिंह व खेम सिंह शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनडीआरएफ ने सिखाए विपरीत परिस्थितियों में बचाव के तरीके
Next: मदकोट के धरती धार से शुरू हुई श्री गोलज्यू रथ यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.