Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मारपीट और गहने लूटने के आरोप में 12 नामजद समेत कई पर मुकदमा
  • देहरादून

मारपीट और गहने लूटने के आरोप में 12 नामजद समेत कई पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 17/02/2022
rns featured image new

देहरादून। विजय कॉलोनी में दिल्ली से आए युवक, उसके साथी से मारपीट कर गहने लूट ले जाने के मामले में पुलिस ने 12 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 14 फरवरी की रात को हुई इस घटना में 15 फरवरी को तहरीर दिए जाने पर शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। 16 फरवरी को कॉलोनी के लोग आक्रोश जताते हुए एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे थे। एसपी सिटी के निर्देश पर यह केस दर्ज किया गया है।
उमा असवाल निवासी विजय कॉलोनी, हाथी बड़कला का बेटा रणजीत दिल्ली में रहता है। हाल में वह अपने परिवार संग दून आया हुआ है। 14 फरवरी की रात रणजीत के बेटे की तबीयत खराब हो गई। वह उसे उपचार के लिए पत्नी संग निजी अस्पताल लेकर गए। वहां से रात करीब पौने 12 बजे घर वापस लौट रहे थे। तभी घर के पास एक अन्य कार खड़ी थी। पीड़ित अपनी गाड़ी घर के पास लगा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान कार सवारों ने रणजीत के साथ मारपीट कर दी। रणजीत की पत्नी रोती हुई घर पहुंची। इस दौरान रणजीत का दोस्त गौतम बीच बचाव को आया। उसके साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में दोनों के सिर में गहरी चोट लगी। आरोप है कि इस दौरान बेटे की गाड़ी के दस्तावेज, गौतम की सोने की चेन, उमा की सोने की अंगूठी और कड़ा छीनकर आरोपी फरार हो गए। आरोप है कि कुछ देर बाद फिर वहां 80 से ज्यादा लोग इकट्ठा होकर पहुंचे और गाली गलौच की। उमा ने प्रकरण को लेकर 15 फरवरी का शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार नहीं किए तो बुधवार शाम कॉलोनी के करीब 20 लोग एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे थे। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में ऋषभ, दीपक, ज्योति, अमन, दिशु, लक्की, अमित, अनिल, आदित्य वशिष्ठ, आकाश, संध्या और जूही के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मामले में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सफाई व्यवस्था में सहयोग पर पुरस्कार, कोताही पर जुर्माना
Next: मिस इंडिया कान्टेस्ट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.