Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • माल गांव में गुलदार का आतंक, पिता-पुत्र पर किया हमला
  • अल्मोड़ा

माल गांव में गुलदार का आतंक, पिता-पुत्र पर किया हमला

RNS INDIA NEWS 23/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के समीप माल गांव में सोमवार सुबह गुलदार ने एक बार फिर इंसानों पर हमला कर दहशत फैला दी। हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए, जिनका चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 6 बजे माल गांव निवासी दिनेश सिंह पर गुलदार ने घर के आँगन में अचानक हमला कर दिया। दिनेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके पिता धन सिंह मौके पर पहुंचे और लाठी से गुलदार पर वार किया। हमले से बौखलाए गुलदार ने पलटकर धन सिंह पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल दिनेश और धन सिंह को बेस अस्पताल पहुंचाया। दोनों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। धन सिंह के पीठ और हाथ में गुलदार ने वार किया है। वहीं, दिनेश के गले में भी खरोंच आई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को शीघ्र पकड़ने और सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर टीम पहुंच गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पिंजरा लगाया जाएगा और नियमानुसार राहत राशि पीड़ित परिवार को जल्द प्रदान की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25 दिवसीय महिला स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 120 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण
Next: विश्व ओलंपिक दिवस पर हुई जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.