Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • विश्व ओलंपिक दिवस पर हुई जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
  • रुद्रप्रयाग

विश्व ओलंपिक दिवस पर हुई जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 23/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। विश्व ओलंपिक दिवस पर अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-17 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें टीम सुमाड़ी बी विजेता बनी और ट्राफी पर कब्जा किया। खेल निदेशालय उत्तराखंड एवं जिला प्रशासन के निर्देशन में विश्व ओलंपिक दिवस के मौके पर जनपद में विविध खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में अंडर-17 बालक वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं समापन समारोह जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रौथाण, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी द्वारा किया गया। इस मौके पर तीनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्हें अनुशासन, परिश्रम और खेल भावना के मूल मंत्र को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से चयनित टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तिलकनगर और सुमाड़ी बी टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें टीम सुमाड़ी बी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तिलक नगर को 21-13 अंकों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता और उपविजेता टीमों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका में मनवर सिंह नेगी, प्रकाश सिंह, अरविन्द चौहान, अमित लिंगवाल ने निभाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माल गांव में गुलदार का आतंक, पिता-पुत्र पर किया हमला
Next: चाट मार्केट में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.