Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मां ने ही अपनी दो मासूम बेटियों की गला दबाकर की हत्या
  • हरिद्वार

मां ने ही अपनी दो मासूम बेटियों की गला दबाकर की हत्या

RNS INDIA NEWS 09/03/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। ज्वालापुर में छह माह की जुड़वा बहनों की संदिग्ध हालात में मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस के अनुसार, मां ने ही अपनी मासूम बेटियों की गला दबाकर बेरहमी से हत्या की थी। बेटियों के लालन-पालन में आ रही परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत महेश सकलानी पुत्र रामदेव सकलानी निवासी गावं हवेली थाना चंम्बा टिहरी गढ़वाल हाल निवासी धीरवाली की छह माह की मासूम बेटियां इशानी और स्नेहा की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। महेश ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह ड्यूटी गए थे। उनकी पत्नी शिवांगी दूध लेने दुकान में गई थी, वापस लौटने पर बेटियों के अचेतअवस्था में मिलने पर वह चंद्राचार्य चौक क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गई थी, जहां चिकित्सकों ने मासूमों को मृत घोषित कर दिया था। एसएसपी ने बताया कि महेश ने बेटियों की हत्या का संदेह जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी सिटी पंकज गैरोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छानबीन की, जिसमें बच्चियों की मां शिवांगी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच बता दिया। एसएसपी ने बताया कि मां ने बेटियों की हत्या करने का गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसकी बेटियां अक्सर रोती रहती थीं। इससे वह परेशान हो गई थीं। परिजन भी उनके साथ नहीं रहते थे। ऐसे में बच्चियों को पालने में दिक्कतें आ रही थीं। उसका चिड़चिड़ापन बढ़ गया था। गुस्से में आकर पहले उसने रजाई से बेटियों की सांस रोकनी चाही, लेकिन सफल नहीं हुई। इसके बाद उसने दुपट्टे से गला दबाकर दोनों को मार डाला। एसएसपी ने बताया कि आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीओएम में सदस्य बने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
Next: मातृशक्ति सम्मान 2025 के तहत दो को नवाजा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.