Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लूट के लिए नर्सिंग होम में गए थे बदमाश
  • हरिद्वार

लूट के लिए नर्सिंग होम में गए थे बदमाश

RNS INDIA NEWS 01/01/2022
rns featured image new

रुड़की।  वेदांता नर्सिंग होम में हुई वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से तमंचे, कारतूस तथा अन्य सामान बरामद किया गया। बदमाश लूटपाट के इरादे से नर्सिंग होम परिसर में दाखिल हुए थे।
कोतवाली क्षेत्र के ओम विहार कॉलोनी स्थित वेदांता मेटरनिटी अस्पताल में 27 दिसंबर की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर वारदात को अंजाम दिया था आरोपी बदमाश लूटपाट के इरादे से अस्पताल के आवासीय परिसर में दाखिल हुए थे। लेकिन अपने मकसद में जो वह कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने वहां पर अस्पताल संचालिका डॉ. प्रीति अरोड़ा के पिता राजेश चंद्र कालरा को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया था। बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए थे। डॉ. प्रीति अरोड़ा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए दो टीमें बनाई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की। सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि डॉ. प्रीति अरोड़ा उनके पति डॉ. विपुल अरोड़ा का एक नजदीकी परिचित प्रोपर्टी डीलर प्रवेश निवासी पीरपुरा है। उसके द्वारा योजनाबद्ध तरीके से अपने साथियों को बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया। लेकिन वह लूट करने में सफल नहीं हो पाए। इससे पहले कि वहां पर कोई अन्य पहुंचता तो आरोपियों ने बुजुर्ग राजेश चंद्र कालरा के साथ मारपीट की तथा मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले में परवेज पुत्र इकराम निवासी गांव पीरपुरा कोतवाली मंगलौर, शहजाद पुत्र अखलाक निवासी गांव रामपुर कोतवाली गंगनहर रुड़की तथा अफजाल पुत्र गफ्फार निवासी गांव बिगना थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तीनों बदमाशों का अपराधिक इतिहास है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में धुत कार सवार युवकों का आईआईटी में हुड़दंग
Next: परीक्षा केंद्र में जेवर उतरवाने पर हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.