Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लोडर दुर्घटना में दो लोगों की मौत
  • देहरादून

लोडर दुर्घटना में दो लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 14/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। जेपीआरआर हाईवे पर प्लासू के पास एक लोडर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में लोडर चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। त्यूणी तहसील मुख्यालय से करीब बीस किमी दूर जेपीआरआर हाईवे पर शुक्रवार करीब साढ़े आठ बजे प्लासू गांव के समीप एक लोडर अनियंत्रित होकर करीब एक सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। लोडर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने मौके से पुलिस को सूचना देने के साथ ही राहत बचाव के कार्य शुरू किये। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर देखा तो मौके पर दो लोगों के शव पड़े हुए थे। मृतकों की पहचान चालक सुलेमान (50) पुत्र गानी निवासी रिशाणू थाना त्यूणी और सुनील चौहान (35)पुत्र केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड़ तहसील चौपाल नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाए। थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना देने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी त्यूणी भेजे गए। परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोडर में दो ही लोग सवार थे, जिनकी मौत हो गयी। बताया कि लोडर त्यूणी से अटाल की ओर जा रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पशु चिकित्सालय में ताला लटका होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Next: भाजयुमो ने किया चीनी सामान के विरोध में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.