Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजयुमो ने किया चीनी सामान के विरोध में प्रदर्शन
  • देहरादून

भाजयुमो ने किया चीनी सामान के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार को चीनी उत्पादों का विरोध कर उनकी होली जलाई। प्रदर्शनकारियों ने जनता और व्यापारियों को चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की सलाह दी। कहा कि चीन वैश्विक मंच पर हर जगह भारत का विरोध कर रहा है, जबकि भारतीय जनता चीन में बने उत्पादों को खरीद कर उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। डाकपत्थर तिराहे पर चीन में बने उत्पादों का विरोध कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बीते वर्ष गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों से मुंह की खाने के बाद चीन वैश्विक मंच पर भारत का विरोध कर रहा है। कहा कि भारत में चीन निर्मित सामान का बहिष्कार सामाजिक संगठन और आम जनता करती आ रही है, लेकिन सरकार चीन से आने वाले सामान पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगा रही है। कहा कि भारत सरकार से चीन निर्मित मोबाइल, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक सामान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की जाती है, जिससे चीनी उत्पाद का पूर्ण बहिष्कार हो सके। कहा कि चीन हमेशा से ही भारत विरोधी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान को मदद करता रहता है। इसके साथ ही भारत के दुश्मनों का साथ देते हुए वैश्विक मंच पर भी भारत का विरोध करता रहता है। ऐसे में चीन को सबक सिखाया जाना जरूरी है। इसके लिए चीनी सामान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, जिससे उसकी अर्थव्यवस्था को चोट पहुंच सके। कार्यकर्ताओं ने चीनी सामान की होली जलाकर अपना आक्रोश जताया। विरोध करने वालों में मनीष रावत, चिराग, शुभम गर्ग, विनायक नौटियाल, आकाश कुमार, नितिन, अक्षय, दीवान सिंह, सुरेश, राहुल, नरेश आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोडर दुर्घटना में दो लोगों की मौत
Next: अवैध रूप से चला रहा था पुलकित आर्य का वनंत्रा रिसॉर्ट : डीआईजी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.