Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • लिव इन में रहने वाली प्रेमिका ने ही प्रेमी को उतारा मौत के घाट
  • ऊधम सिंह नगर

लिव इन में रहने वाली प्रेमिका ने ही प्रेमी को उतारा मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 23/11/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। जिससे प्यार किया उसी ने मार दिया, ऐसा मामला बाजपुर से आया है। उत्तराखंड के उधम सिंह जनपद अंतर्गत बाजपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर प्रेमी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले का खुलासा करते हुए एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन पहले वार्ड नंबर-आठ में एक युवती व उसके स्वजनों के साथ किराए के मकान में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की बहन शांति कॉलोनी दियोहरी निवासी मधु सिंह ने तहरीर देकर भाई करन मंडल को उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली संजना उर्फ डॉली पुत्री विनोद कुमार द्वारा गला दबाकर हत्या करने तथा इसे आत्महत्या दिखाने का आरोप लगाया था। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी करन की मृत्यु का कारण गला घुटना पाया गया। घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम ने तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर संजना को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संजना ने लड़ाई-झगड़े में गला दबाकर मौत के घाट उतारने व आत्महत्या दिखाने के लिए अपने माता-पिता के सहयोग से उसे पंखे पर लटकाने की बात स्वीकारी। पुलिस ने वार्ड नंबर-आठ मोहल्ला सुभाषनगर निवासी संजना, उसके पिता विनोद कुमार व मां रमावती को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर तीन टुकड़ों में एक मफलर बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्ता संजना को उसके घर से गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि मृतक करन को पिछले 04 वर्षों को जानती थी। उसके साथ 02 वर्षों से सुभाषनगर वार्ड न0- 08 बाजपुर में किराये के मकान पर लिव इन रिलेशनशिप में अपने माता पिता के साथ रह रही थी। करन मण्डल पहले अच्छा कमाता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद उसका काम छूट गया तथा वह अधिक शराब पीना सीख गया जिस कारण हम दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। घटना के दिन भी मृतक करन मण्डल अत्यधिक शराब पीकर पर पर आया और मुझे मारने पीटने लगा। मेरा रोना सुनकर पापा विनोद कुमार व मम्मी रमावती कमरे में आई जिन्होंने उसे समझाया तो वह उन्हें भी गाली गलौच करने लगा। पापा मुझे बाहर ले आये तो यह और ज्यादा गाली गलौच करने लगा। जब में उसे समझाने दोबारा कमरे में गयी तो वह मेरा गला दबाने लगा मैं जोर से चिल्लाई तो मम्मी पापा फिर दौड़ अन्दर आए और कहा कि इसे आज जान से मार देते हैं। मैने व मम्मी ने करन मण्डल को पकड़ लिया और पापा ने जोर से उसका गला दबा दिया। जब उसका हिलना डुलना बन्द हो गया तो उसका गला हमने मफलर से कस दिया ताकि फांसी के निशान उसके गले में आए। लोगों को शक न हो यह सोचकर हमने करन को मफलर से पंखे में लटका दिया। मम्मी पापा अपने कमरे में चले गये। मैंने दरवाजा अन्दर से लॉक कर दिया और चिल्लाने लगी मेरे चिल्लाने से सब लोग दौड़े आये। जिन्होंने दरवाजे को जोर से धक्का दिया तो दरवाजे के उपर की कुन्डी टूट गयी दरवाजा खुल गया। किसी को शक हो मम्मी पापा ने कहा कि अभी इसमें सांस है इसे तुरन्त डॉक्टर के पास लेकर जाते हैं और मफलर काटकर हम उसे बाजपुर सरकारी अस्पताल ले गए। हम अपनी चाल में सफल हो गए थे। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना का खुलासा हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त संजना (21 वर्ष) पुत्री विनोद कुमार, विनोद कुमार(45 वर्ष) पुत्र रामवृक्ष, रमावती (43 वर्ष) पत्नी विनोद कुमार तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई गोविंद सिंह मेहता, एसआई देवेंद्र सिंह मनराल, हेड कांस्टेबल गोविंद प्रसाद, महिला कांस्टेबल विमला आदि शामिल रहे। वहीं मामले का अनावरण करने वाली टीम को एसएसपी की ओर से 1500 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हवा में ले सकेंगे ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का आनंद, देहरादून में शुरू हुई होराइजन स्काई एक्सपीरियंस
Next: बेरोजगार योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता खुला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.