Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लिथुआनियाई डिप्लोमैट्स ने छोड़ा चीन, ताइवान को लेकर दोनों देशों में बढ़ा तनाव
  • अंतरराष्ट्रीय

लिथुआनियाई डिप्लोमैट्स ने छोड़ा चीन, ताइवान को लेकर दोनों देशों में बढ़ा तनाव

RNS INDIA NEWS 15/12/2021
rns featured image new

बीजिंग। लिथुआनिया और ताइवान के बीच बढ़ते संबंध को लेकर चीन भडक़ा हुआ है। जारी तनाव के बीच लिथुआनियाई डिप्लोमैट्स प्रतिनिधिमंडल ने चीन छोड़ दिया है। ताइवान ने चीन से बिगड़ते संबंधों के बीच पिछले महीने विनियस में एक दूतावास खोला है। लिथुआनिया ने एक बयान में कहा है कि उसने अपने टॉप राजनयिक को परामर्श के लिए चीन से वापस बुलाया है और दूतावास कुछ समय के लिए रिमोटली काम करेगा। सभी 19 लिथुआनियाई दूतावास के कर्मियों और उनके सहयोगियों ने बीजिंग छोड़ दिया है। एक राजनयिक सूत्र ने बताया है कि लिथुआनियाई राजनयिकों को लेकर सुरक्षा चिंताएं थीं। राजनयिकों के जाने को उन्होंने डराने की प्रतिक्रिया के रूप में बताया है। पूरे मामले को लेकर चीनी विदेश मंत्रालय ने अब तक कुछ नहीं कहा है।
विनियस में ताइवान के प्रतिनिधि कार्यालय के खुलने के कुछ दिनों बाद चीन ने पिछले महीने लिथुआनिया के साथ राजनयिक संबंधों को कम करना शुरू कर दिया। चीन ने लिथुआनिया को बताया था कि बीजिंग में उसके दूतावास को एक ऑफिस ऑफ द चार्ज डी एफेयर में बदल दिया गया है।
चीनी एक्सपर्ट्स ने कहा है कि इस तरह की मूर्खतापूर्ण चीन विरोधी नीति बाल्टिक राज्य के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। लिथुआनिया अपने इस कदम से क्षेत्र में अलग-थलग पड़ सकता है। चीनी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका को खुश करने के लिए लिथुआनिया का यह कदम राष्ट्रीय हितों को जोखिम में डालने की तरह है। लिथुआनिया को आखिर में अमेरिका में से धोखा ही मिलने वाला नहीं है। एक ओर अमेरिका चीन से संबंध सुधार रहा है, ऐसे में लिथुआनिया का यह कदम मूर्खतापूर्ण है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुनिया में पहली बड़ी कार्रवाई : कोरोना वैक्सीन लगवाने से इनकार करने पर वायुसेना ने हटाए 27 सैनिक
Next: सस्ती ब्रेड के लिए लंबी कतारें, पाकिस्तान की तरह तुर्की में भी महंगाई ने किया बेहाल

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.