Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026
rns featured image new


मॉस्को।
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर इन दिनों कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पहले यह कहा गया कि अमेरिका-इजरायल के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और कोमा में हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दावा किया था कि वह जीवित नहीं हैं। अब कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि खामेनेई रूस में हैं और वहां उनका इलाज चल रहा है।

रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका के कथित ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ में घायल होने के बाद मोजतबा खामेनेई को इलाज के लिए मॉस्को ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उनका उपचार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास से जुड़े एक निजी चिकित्सा केंद्र में किया जा रहा है। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि खामेनेई को युद्ध की स्थिति की जानकारी नहीं है और उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि उन्हें ईरान का सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है।

सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि उन्हें एक रूसी सैन्य विमान के जरिए गुप्त अभियान के तहत मॉस्को लाया गया। मॉस्को में उनकी सर्जरी होने की भी बात कही जा रही है और फिलहाल वह पुतिन के एक आवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बताया गया कि घायल होने के बाद उन्हें गहन चिकित्सा निगरानी की आवश्यकता थी, जो युद्धग्रस्त ईरान में संभव नहीं थी।

रिपोर्ट के मुताबिक 12 मार्च को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्किया से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान पुतिन ने खामेनेई को इलाज के लिए रूस लाने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद ईरानी अधिकारियों के बीच चर्चा हुई और उन्हें रूस भेजने का फैसला लिया गया। हालांकि इस संबंध में अब तक ईरान या रूस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इससे पहले कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि खामेनेई का इलाज ईरान के सीना विश्वविद्यालय अस्पताल में चल रहा है और ईरान के स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद रजा जफरगंदी उनकी देखरेख कर रहे हैं। इन रिपोर्टों में यह भी कहा गया था कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और वह कोमा में हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Next: मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर यूकेडी ने किया नुक्कड़ नाटक

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

RNS INDIA NEWS 19/12/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.