Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सस्ती ब्रेड के लिए लंबी कतारें, पाकिस्तान की तरह तुर्की में भी महंगाई ने किया बेहाल
  • अंतरराष्ट्रीय

सस्ती ब्रेड के लिए लंबी कतारें, पाकिस्तान की तरह तुर्की में भी महंगाई ने किया बेहाल

RNS INDIA NEWS 15/12/2021
rns featured image new

इस्तांबुल। तुर्की में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के चलते सस्ती ब्रेड खरीदने के लिए हर जगह लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। तुर्की के राष्ट्रपति रोसेप तैय्यप एर्दोगन की आर्थिक नीतियों के चलते देश में महंगाई काफी बढ़ गई है। तुर्की की मुद्रा लीरा में भी ऐतिहासिक गिरावट हुई है। लीरा में डॉलर के मुकाबले सात फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस समय एक डॉलर की कीमत 14.20 लीरा है। पिछले एक साल में डॉलर के मुकाबले लीरा 48 फीसदी तक गिर चुकी है। इससे देश में मुद्रास्फीति काफी बढ़ गई है। जिससे लोगों को भारी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही एफएटीएफ की निगरानी सूची में होने के चलते तुर्की में विदेशी निवेश भी काफी कम हो गया है।
तुर्की की राष्ट्रीय मुद्रा लीरा में डॉलर के मुकाबले आई इस व्यापक गिरावट का एक सबसे प्रमुख कारण तुर्की के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज दर रखने की राष्ट्रपति की अपरंपरागत आर्थिक नीति है।
महंगाई के चलते तुर्की के शहरों में सब्सिडी वाले ब्रेड लेने के लिए काफी लंबी कतारें लग रही हैं। सब्सिडी वाली दुकानों में 250 ग्राम के ब्रेड के पैकेट की कीमत 1.25 लीरा है। जबकि सामान्य दुकानों पर यह 2.50 लीरा में मिल रही है। देश में खाने से लेकर ब्रेड, शर्ट से लेकर मोजे ते सब कुछ महंगा होता जा रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद मुझे सामाजिक सुरक्षा के तहत हर माह 800 लीरा (56 डॉलर) मिलती है जो कि अकेले रहने के लिए पर्याप्त नहीं है। हमारे परिवार में चार सदस्य हैं और घर का किराया हर महीने 2,000 लीरा (140 डॉलर) देना पड़ता है। हम में से प्रत्येक एक दिन में कम से कम एक ब्रेड खाता है, इसलिए मैं यहां से चार ब्रेड खरीदने की योजना बना रहा हूं। क्योंकि आपको इन दिनों हर संभव तरीके से पैसे बचाने की जरूरत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लिथुआनियाई डिप्लोमैट्स ने छोड़ा चीन, ताइवान को लेकर दोनों देशों में बढ़ा तनाव
Next: राशिफल 16 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.