Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • दुनिया में पहली बड़ी कार्रवाई : कोरोना वैक्सीन लगवाने से इनकार करने पर वायुसेना ने हटाए 27 सैनिक
  • अंतरराष्ट्रीय

दुनिया में पहली बड़ी कार्रवाई : कोरोना वैक्सीन लगवाने से इनकार करने पर वायुसेना ने हटाए 27 सैनिक

RNS INDIA NEWS 15/12/2021
default featured image

वाशिंगटन। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ने दुनिया के कई देशों में दस्तक दे दी है। कई जगह इसके ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर भी खतरा है। इस कारण दुनिया में एक बार फिर सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में अमेरिकी वायुसेना के 27 लोगों को हटाने की कार्रवाई की गई है। इन सैनिकों ने टीका लगवाने से इनकार किया था। जनादेश की अवज्ञा मानते हुए नौकरी से हटाने की यह पहली कार्रवाई है।
अमेरिकी वायुसेना ने टीका लेने के लिए अपने सैनिकों को 2 नवंबर तक का समय दिया गया था। जबकि हजारों सैनिकों ने इससे या तो इनकार कर दिया अथवा छूट मांगी। वायुसेना की प्रवक्ता एन. स्टेफनेक ने बताया कि ये वैक्सीन से जुड़ी कारणों के चलते प्रशासनिक रूप से हटाए जाने वाले पहले एयरमैन हैं। रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि सुरक्षा बलों के स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा संकट से निपटने की क्षमता को बनाए रखने के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण है।

स्टेफनेक ने कहा, इन एयरमैन को मौका दिया गया था कि वे बताएं, आखिर उन्हें टीके से इनकार क्यों है। लेकिन किसी ने भी इस संबंध में स्पष्टीकरण नहीं दिया। बता दें कि अमेरिका के 97 फीसदी सैनिक टीका लगवा चुके हैं। वहीं अब तक विभिन्न बलों में तैनात 79 अमेरिकी सैनिकों की कोविड-19 के चलते मौत हो चुकी है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अपने कंजर्वेटिव सांसदों के बीच बड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसमें कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रसार पोकने के लिए नए प्रतिबंध शामिल हैं। इन प्रतिबंधों को लेकर मंगलवार को संसदीय मतदान के दौरान जॉनसन को विरोध का सामना करना पड़ा। प्रतिबंधों के तहत लोगों को घर से काम करने, सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने और कुछ जगहों पर प्रवेश के लिए पास जरूरी करने के आदेश शामिल हैं। संसद द्वारा इन उपायों को अनुमोदित किए जाने के लिए अब जॉनसन को विपक्षी लेबर पार्टी से उनके पक्ष में मतदान की आशा है। जॉनसन के लिए यह बड़ा झटका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्लोबल कंपनियों में भारतीयों का दबदबा, फ्रांस के लग्जरी ग्रुप चैनल की सीईओ बनीं लीना नायर
Next: लिथुआनियाई डिप्लोमैट्स ने छोड़ा चीन, ताइवान को लेकर दोनों देशों में बढ़ा तनाव

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.