Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लेखपालों के धरने से तहसील में कामकाज ठप
  • हरिद्वार

लेखपालों के धरने से तहसील में कामकाज ठप

RNS INDIA NEWS 29/06/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। लक्सर में लेखपाल संघ के धरने की वजह से तहसील में प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया दो सप्ताह से ठप पड़ी हुई है। इसके अलावा जमीनों की खरीद, बिक्री, दाखिल, खारिज और कई काम भी नहीं हो पा रहे हैं। लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। लेखपाल अंजू कुमार से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपाल संघ 14 जून से धरने पर है। इससे तहसील में आय, जाति, मूल निवास, स्थायी निवास, चरित्र और हैसियत प्रमाण पत्र बनाने समेत कई जरूरी काम उसी दिन से बंद हैं। इससे वकीलों में नाराजगी है। एडवोकेट एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि लेखपाल की तहरीर पर पुलिस तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। ऐसे में गिरफ्तारी की मांग से जांच में हस्तक्षेप हो रहा है। दूसरे मुकदमे की सारी धाराएं सात साल से कम सजा की हैं। इनमें कानूनन गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। कहा कि फिलहाल बच्चों को शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र चाहिए। समय पर प्रमाण पत्र नहीं बने तो उनके भविष्य पर असर पड़ेगा। इसके अलावा जमीनों को बेचने, खरीदने और दाखिल, खारिज की प्रक्रिया बाधित हो रही है। जमीनों की खसरा-खतौनी की नकल नहीं मिलने से किसान बैंक लोन भी नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे लेकर एसडीएम और डीएम से वार्ता की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीएसटी कार्यालय के सामने कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन
Next: सीएम के निर्देश पर भी बीडीसी बैठक में नहीं पहुंचे अफसर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.