Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जीएसटी कार्यालय के सामने कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी कार्यालय के सामने कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/06/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। राज्य कर अधिकारी संवर्ग के पदों की कटौती करने के विरोध में राज्य कर कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों ने शनिवार को जीएसटी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार अब राज्य कर अधिकारी के पद खत्म करने जा रही है। इससे मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के प्रमोशन नहीं होंगे। जिस पद पर कर्मचारी तैनाती लेगा, उस पद से ही रिटायर होगा। उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन और राज्य कर वैयक्तिक सहायक/वैयक्तिक अधिकारी सेवा संघ के कर्मचारियों ने शनिवार को राज्य कर भवन के प्रवेश द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राज्य कर अधिकारी के पदों की कटौती कर संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त के पदों में बढ़ोतरी तथा राज्य कर अधिकारी के पदों की कटौती/समाप्ति की जा रही है। कार्मिकों ने बताया कि राज्य कर अधिकारी के 50 प्रतिशत पद तृतीय श्रेणी के कार्मिकों की पदोन्नति से भरे जाते रहे हैं। जिन्हें वर्तमान में कटौती और समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान शाखा अध्यक्ष भीम सिंह, शाखा मंत्री चन्द्र सेन, शाखा संरक्षक अरविन्द सिह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुम वर्मा, राकेश जखमोला, शेखर सिंह, दीपक राणा, हेमचन्द लोहनी, नीतीश कुमार, मो. वसीम, किरन भण्डारी, कहकशा कुरेशी, सबा रानी, राजकुमार, लोकेश चन्द, जमील, विशाल अग्रवाल, संजय उपाध्याय आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने एसएसजे विवि में चलाया जनजागरुकता अभियान
Next: लेखपालों के धरने से तहसील में कामकाज ठप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.