Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सीएम के निर्देश पर भी बीडीसी बैठक में नहीं पहुंचे अफसर
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम के निर्देश पर भी बीडीसी बैठक में नहीं पहुंचे अफसर

RNS INDIA NEWS 29/06/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिला स्तरीय अफसरों को बीडीसी बैठकों में भाग लेने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अधिकांश विभागों के जिला स्तरीय अफसर बैठक में नहीं पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर ने सीडीओ समेत जिले के विभिन्न विभागों के अफसरों के बैठक में नहीं पहुंचने पर नाराजगी जतायी। शनिवार को ब्लॉक सभागार में प्रमुख कमलजीत कौर की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक शुरू हुई। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि सक्षम अधिकारी बीडीसी बैठकों में नहीं आते हैं। इसलिए बैठकों में बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों की उठाई समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। शनिवार को हुई बैठक में भी बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों की उठायी समस्याओं में बजट, प्रस्तावों तक ही चर्चा होती रही। सक्षम अधिकारियों के नहीं होने से मौके पर काफी कम समस्याओं का समाधान हो पाया। ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने जल जीवन मिशन को लेकर जल संस्थान के अफसरों के समक्ष नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि गांव की गलियों, सम्पर्क मार्गों को खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों को लगातार बताने के बाद भी मार्गों की मरम्मत नहीं कराई गई है। बरसात में यह क्षतिग्रस्त मार्ग हादसे के कारण बनेंगे।

ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर ने कहा कि विभाग के पास खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए पर्याप्त बजट होने के बाबजूद मरम्मत नहीं करना लापरवाही है। उन्होंने जल्द से जल्द खोदे गए मार्गों की मरम्मत के निर्देश दिए। बैठक में ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने आगामी दिनों में बाढ़ का खतरा बताते हुए बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं कराने पर चिंता जताई। बैठक में सड़कों, बिजली, पानी, नहरों की सफाई के मुद्दे छाये रहे। यहां विधायक प्रतिनिधि पलविंदर सिंह औलख, ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भाष्कर सम्मल, एसडीएम रविंद्र कुमार जुवांठा, डीईओ डीएस राजपूत, अमिता, सर्वजीत कौर, रेशम सिंह, दीपक बड़ाल, लक्ष्मी मण्डल, सोनिया देवी, ममता राणा मौजूद रहे। बीडीओ सीआर आर्या ने बैठक का संचालन किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लेखपालों के धरने से तहसील में कामकाज ठप
Next: वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने परखीं पूर्व निर्देशों के अनुपालन की स्थिति

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.