Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लेखपाल की रिपोर्ट पर कुंआखेड़ा की सौ बीघा जमीन कुर्क करने के आदेश
  • हरिद्वार

लेखपाल की रिपोर्ट पर कुंआखेड़ा की सौ बीघा जमीन कुर्क करने के आदेश

RNS INDIA NEWS 02/04/2023
rns featured image new

रुड़की।  कुंआखेड़ा में एक पक्ष ने विवादित जमीन से पॉपुलर के पेड़ काट डाले। दूसरे पक्ष की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने कटाई तो रुकवा दी, लेकिन कटे हुए पेड़ वही लोग उठाकर साथ ले गए। जांच में पेड़ ग्रामसभा के निकले है। लेखपाल की रिपोर्ट पर एसडीएम ने करीब सौ बीघा जमीन कुर्क करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। कुंआखेड़ा निवासी कर्णपाल और आनंद के बीच गांव के रसूलपुर एहतमाल मजरे में खेती की करीब पचास बीघा जमीन के मालिकाना हक का विवाद न्यायालय में चल रहा है। यह जमीन दो अलग-अलग खसरा नंबर की है। इन दोनों नंबरों के बीच इतनी ही ग्राम सभा की जमीन भी है। फिलहाल लगभग सौ बीघा जमीन एक पक्ष के कब्जे में है। इसी हफ्ते एक पक्ष ने जमीन पर खड़े पॉपुलर के पेड़ों की कटाई शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के सुभाष चंद ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। पुलिस के साथ पहुंचे लेखपाल ने कटाई रुकवा दी और कटे पेड़ सुपुर्दगी में देने के लिए ग्राम प्रधान को बुलवाया। लेकिन प्रधान के आने से पहले ही कटाई करने वाले लोग कटे पड़े पेड़ों को जबरन अपनी ट्राली में लादकर ले गए।
इसके बाद लेखपाल ने जिस जमीन से पेड़ काटे गए थे, उसकी पैमाइश की। पैमाइश में जमीन और काटे गए पेड़ ग्राम समाज के निकले। इस पर लेखपाल ने एसडीएम को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट पर एसडीएम गोपालराम बिनवाल ने पूरी सौ बीघा जमीन धारा 45 के तहत कुर्क करने के आदेश लक्सर पुलिस को दिए हैं। एसएसआई अंकुर शर्मा का कहना है कि सोमवार को कानूनगो और लेखपाल के साथ पुलिस टीम मौके पर जाएगी और जमीन को कुर्क कर अपने कब्जे में लेगी। उधर एसडीएम गोपालराम ने बताया कि जमीन पर खड़ी गन्ने और गेहूं की फसल भी नीलाम कराई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हावड़ा में भडक़ी हिंसा को लेकर एक्शन में सरकार, अब सीआईडी करेगी जांच
Next: डीएम रूहेला ने किया स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.