Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हावड़ा में भडक़ी हिंसा को लेकर एक्शन में सरकार, अब सीआईडी करेगी जांच
  • राष्ट्रीय

हावड़ा में भडक़ी हिंसा को लेकर एक्शन में सरकार, अब सीआईडी करेगी जांच

RNS INDIA NEWS 02/04/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुई हिंसा के बाद से राजनीति अपने चरम पर है। वहीं इसके बाद पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भडक़ी हिंसा को लेकर एक्शन तेज हो गया है। हिंसा की जांच अब सीआईडी करेगी। राम नवमी शोभायात्रा के दौरान पथराव हुआ था। पुलिस पर भी पत्थर फेंके गये। राज्यपाल ने सीएम से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। हिंसा के बाद हावड़ा में इंटरनेट सेवा सस्पेंड कर दी गई है।
इलाके में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है। सीआईडी के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप समेत कई ब्रांच जांच में शामिल होंगी। इसमें डीआईजी रैंक के अधिकारी होंगे।
दरअसल, राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने हिंसा को लेकर ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी पर जुलूस के दौरान पथराव करने वालों को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा सवाल यह है कि ममता कब तक हिंदू समुदाय पर हमले करती रहेंगी।
हावड़ा में हुई हिंसा पर बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर है। बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी हावड़ा हिंसा में विदेशी साजिश बताते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल बीजेपी के लोकसभा सांसद जगन्नाथ सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले में एनआईए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि हिंसा के कारणों का पता लगना चाहिए। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय बलों के हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।
हिंसा के बाद से इलाके में धारा 144 लगा दी गई है और पुलिस द्वारा लगातार माइकिंग की जा रही है। हावड़ा में कुछ अस्थिर जेबों में 3 अप्रैल तक धारा 144 बढ़ाई भी गई है। इसके अलावा हावड़ा के कई इलाकों 1 अप्रैल रात दो बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आढ़ती के कई लाख के चावल हड़पे, मुकदमा दर्ज  
Next: लेखपाल की रिपोर्ट पर कुंआखेड़ा की सौ बीघा जमीन कुर्क करने के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.