Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वामपंथी पार्टियां सरकार के खिलाफ खोलेगी मोर्चा
  • देहरादून

वामपंथी पार्टियां सरकार के खिलाफ खोलेगी मोर्चा

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new
देहरादून। वामपंथी पार्टियों ने भाजपा सरकार को जनविरोधी करार दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा का काम सिर्फ चुनाव जीतना रह गया है, जनहित के कामों से उसे कोई लेना-देना नहीं है। कहा कि वामपंथी पार्टियां प्रदेश भर में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान छेड़ेगी। शनिवार को भाकपा, माकपा और भाकपा(माले) की संयुक्त बैठक देहरादून स्थित माकपा के राज्य कार्यालय में हुई। वामपंथी नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा चुनाव जीतने के अतिरिक्त कोई ऐसा काम नहीं कर रही है, जो जनहित में हो। कहा कि पूरे प्रदेश में वामपंथी कतारों को गोलबंद करते हुए दो अक्टूबर को देहरादून में संयुक्त वाम कंवेंशन(जन सम्मेलन) आयोजित किया जाएगा। इसमें तीन वामपंथी पार्टियों के राष्ट्रीय महासचिव इस कंवेंशन में शामिल होंगे। नेताओं ने कहा कि कल तक देश और प्रदेश में लोगों को राशन देने को उपलब्धि की तरह प्रचारित करने वाली भाजपा अब राशन कार्ड वापसी के जरिये आबादी के बड़े हिस्से को खाद्य सुरक्षा के दायरे से बाहर धकेल रही है। राशन के नाम पर वोट हासिल करने के बाद जनता से छल करते हुए भाजपा ने राशनबंदी शुरू कर दी है। गैरसैण में विधानसभा सत्र को टाल कर भाजपा ने दर्शा दिया है कि एक साल पहले राज्यपाल से गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के झूठे कागज पर भाजपा सरकार ने हस्ताक्षर करवाए थे। इस मौके पर माकपा के राज्य सचिव कॉमरेड राजेंद्र नेगी, भाकपा(माले) के राज्य सचिव कॉमरेड राजा बहुगुणा, भाकपा के राज्य सचिव कॉमरेड समर भंडारी, भाकपा(माले) के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी मौजूद रहे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीईओ को धमकी देने वाला ऑडियो वायरल
Next: 117 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.