Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लम्बे समय तक रहेगी कांग्रेस बेरोजगार: विनय गोयल
  • देहरादून

लम्बे समय तक रहेगी कांग्रेस बेरोजगार: विनय गोयल

RNS INDIA NEWS 18/09/2020
25 (1)

देहरादून। कांग्रेस पीक कोरोना काल में भी जिस प्रकार से अनावश्यक रूप से नित नये प्रपंच रच रही है और विभिन्न आधारहीन मुद्दों को लेकर धरना, प्रदर्शन, पुतला दहन आदि कर रही है वह कोरोना काल में बीमारी को बढ़ाने वाला साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कांग्रेस ने बेरोजगारी दिवस मना कर यह सिद्ध कर दिया है कि वह नरेंद्र मोदी के आने के बाद कांग्रेस की राजनीतिक बेरोजगारी से बहुत त्रस्त है और जगह जगह उसका प्रदर्शन प्रदर्शित कर रहा है कि उसे इससे उबरने की आशा की किरण भी दिखाई दे रही है। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता विनय गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने 10 वर्षों तक उत्तराखंड में शासन किया है। कांग्रेस को अपने समय दिए गए रोजगार के आंकड़े जनता के सामने लाने चाहिए ताकि जनता उनके दावों की असलियत को भली-भांति समझ सके। उनके समय के बेरोजगार, बेरोजगारी भत्ता दिए जाने के उनके झूठे है वादों को भी भूले नहीं हैं। उन्होंने अपने वादे के मुताबिक ना तो रोजगार ही दिया और ना ही बेरोजगारी भत्ता ही। जबकि उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार हजारों लोगों को स्वरोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध करा रही है जिसमें वह अपने लिए रोजगार के साथ साथ अन्य को भी रोजगार देने वाले बन रहे हैं। जहां तक कांग्रेस की राजनीतिक बेरोजगारी का प्रश्न है, जिस प्रकार से कॉन्ग्रेस आचरण कर रही है वह लंबे समय तक राजनीतिक रूप से बेरोजगार ही रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने बैंक के साथ कॉर्पोरेट एजेंसी अनुबंध साइन किया
Next: लॉकडाउन के लिए केन्द्र सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.